42 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

Updated at : 09 Dec 2017 3:16 AM (IST)
विज्ञापन
42 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने डाउन स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट ट्रेन से 42 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. रेल थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने डाउन स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट ट्रेन से 42 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. रेल थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के आमघाट वार्ड नंबर पांच के निवासी संतोष कुमार राय के पुत्र प्रकाशचंद्र राय है. उन्होंने बताया कि शराब कारोबारियों के खिलाफ राजकीय रेलवे पुलिस की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया गया.

इसी दौरान डाउन स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट ट्रेन में जांच के दौरान शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है और जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन