सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत, विरोध में जाम

Updated at : 01 Dec 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत, विरोध में जाम

हादसा. रिविलगंज के एनएच 19 की घटना छपरा(सारण) : जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के भादपा गैस गोदाम के सामने एनएच 19 पर एक पांच वर्षीया बच्ची की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. घटना गुरुवार को दोपहर एक बजे की है. इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. इस […]

विज्ञापन

हादसा. रिविलगंज के एनएच 19 की घटना

छपरा(सारण) : जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के भादपा गैस गोदाम के सामने एनएच 19 पर एक पांच वर्षीया बच्ची की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. घटना गुरुवार को दोपहर एक बजे की है. इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. इस वजह से घंटों आवागमन बाधित हो गया. मृतका भादपा निवासी सुनील राय की पांच वर्षीय रागिनी कुमारी बतायी जाती है. वह सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान तेज गति से आ रहे पिकअप वैन ने बच्ची को रौंद डाला. दुर्घटना के बाद चालक पिकअप वैन लेकर भागने में कामयाब हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर सड़क जाम हटवाया गया.
सड़क दुर्घटना व जाम की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों को समझा कर सड़क जाम हटवाया. मुखिया रेखा मिश्रा ने कबीर अंत्येष्टि योजना व सामाजिक सुरक्षा योजना की राशि दिलाने का आश्वासन दिया, इसके बाद सड़क जाम हटाया गया. करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहा. पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और इसकी जांच की जा रही है. सड़क जाम हटाने के बाद वाहनों का आवागमन बहाल हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन