दुकान से चोरी का सामान पिकअप में लाद ले गये

Updated at : 29 Nov 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
दुकान से चोरी का सामान पिकअप में लाद ले गये

दरियापुर : डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी बाजार स्थित हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की समान की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा बीती रात कर ली. मिली जानकारी के अनुसार पिरारी बाजार स्थित रवींद्र सिंह के हार्डवेयर दुकान का शटर का ताला तोड़ कर पेंट का करीब एक दर्जन डिब्बा, मोटर, मोबिल तथा 48 […]

विज्ञापन

दरियापुर : डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी बाजार स्थित हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की समान की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा बीती रात कर ली. मिली जानकारी के अनुसार पिरारी बाजार स्थित रवींद्र सिंह के हार्डवेयर दुकान का शटर का ताला तोड़ कर पेंट का करीब एक दर्जन डिब्बा, मोटर, मोबिल तथा 48 हजार रुपये नकद सहित करीब तीन लाख रुपये की सामान की चोरी हुई है.

चोरों ने बड़े अराम से चोरी के सामान पिकअप पर लाद लेकर चले गये. जब दुकानदार सुबह में दुकान खोलने आये तो दुकान का ताला टूटा देखा व शटर खोल देखे तो दुकान की हर रेक पर लगा समान नहीं था. इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. तब पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच जांच किया. वही दुकानदार रवींद्र सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन