उचक्कों ने शिक्षक के दो लाख रुपये उड़ाये

Updated at : 28 Nov 2017 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
उचक्कों ने शिक्षक के दो लाख रुपये उड़ाये

छपरा(सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दारोगा राय चौक के पास उचक्कोंं ने एक शिक्षक के दो लाख रुपये उड़ा लिये. घटना सोमवार दोपहर की है. घटना उस समय घटित हुई जब शिक्षक बैंक से रुपये की निकासी कर घर वापस लौट रहा था. इस दौरान एक बाइक पर सवार दो उचक्कोंं […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दारोगा राय चौक के पास उचक्कोंं ने एक शिक्षक के दो लाख रुपये उड़ा लिये. घटना सोमवार दोपहर की है. घटना उस समय घटित हुई जब शिक्षक बैंक से रुपये की निकासी कर घर वापस लौट रहा था. इस दौरान एक बाइक पर सवार दो उचक्कोंं ने बैग पर झपट्टा मारा व बैग लेकर भाग निकले .

आसपास खड़े लोग कुछ समझते तब तक उचक्के फरार हो चुके थे. भगवान बाजार थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रसूलपुर निवासी शिक्षक सुरेश पांडेय गांधी चौक स्थित सिंडिकेट बैंक की शाखा से रुपये की निकासी कर टेंपो से दारोगा राय चौक पर पहुंचे और टेंपो वाले को किराया देने के लिए पॉकेट से रुपये निकाल रहा था, तभी पीछे से बाइक सवार दो उचक्कों ने आकर बैग झपट लिया और फरार हो गये. इस संबंध में शिक्षक की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है और इसकी जांच की जा रही है. ऐसी आशंका है कि उचक्के बैंक से ही शिक्षक के पीछे लगे होंगे. बैंक के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला जा रहा है.

बताते चलें कि कोढा गिरोह के सदस्यों ने एक सप्ताह पहले गांधी चौक के पास से सेवानिवृत्त सेना के जवान के एक लाख रुपये उड़ा लिये थे. सेना के जवान जब हथुआ मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से रुपये की निकासी कर घर वापस लौट रहा था, तभी उचक्कों ने गांधी चौक पर उसके पास दस रुपये का नोट बिखेर दिया और कहा कि आपके रुपये गिरे हुए हैं, सेना के जवान जब रुपये उठाने लगा तो, उचक्के उसके रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन