जिले के शहरी क्षेत्रों में सरकारी केरोसिन का वितरण बंद

Updated at : 26 Nov 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के शहरी क्षेत्रों में सरकारी केरोसिन का वितरण बंद

छपरा (सदर) : खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में केरोसिन का आवंटन नवंबर माह से अगले आदेश तक रद्द कर दिया है. ऐसी स्थिति में छपरा नगर निगम, रिविलगंज नगर पंचायत, एकमा, दिघवारा, सोनपुर, परसा, मढ़ौरा, नगर पंचायत के लाभुकों को अब नवंबर माह से अगले आदेश तक सरकारी दर पर […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में केरोसिन का आवंटन नवंबर माह से अगले आदेश तक रद्द कर दिया है. ऐसी स्थिति में छपरा नगर निगम, रिविलगंज नगर पंचायत, एकमा, दिघवारा, सोनपुर, परसा, मढ़ौरा, नगर पंचायत के लाभुकों को अब नवंबर माह से अगले आदेश तक सरकारी दर पर केरोसिन मिलने की उम्मीद छिन हो गयी है.

वहीं ग्रामीणों इलाकों में एनएफएसए के अंतर्गत चयनित ग्रामीण परिवारों को प्रति परिवार दो लीटर तथा नन एनएफएसए परिवारों को एक लीटर की दर से आधार संख्या या पूर्व में निर्गत एपीएल कार्ड के आधार पर उपलब्ध कराया जायेगा. ऐसी स्थिति में अब शहरी क्षेत्र में ठेला के माध्यम से केरोसिन का वितरण करने वाले वेंडरों को ग्रामीणों क्षेत्रों में जाकर तेल वितरण करने की मजबूरी होगी. विभाग के अधिकारी ऐसी संभावना जता रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित जनवितरण प्रणाली के तहत दुकानदार अब केरोसिन ग्रामीणों को नहीं देंगे, उनकी जगह अब ठेला वाले ही केरोसिन देंगे.

इसके लिए सरकार ने प्रति ठेला के लिए 750 लीटर आवंटित किया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में शहरी लोगों को नवंबर माह में केरोसिन नहीं दिया जाये. इसके अलावा लाभुकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए समानुपातिक रूप से ठेला वेंडरों को पंचायत के साथ संबंध करने की जरूरत है तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए केरोसिन का वितरण एमओ की देखरेख में कराते हुए पंजी संधारण कराने का निर्देश दिया है. विभाग के विशेष सचिव भरत कुमार दूबे ने डीएम को प्रेषित पत्र में यह भी लिखा है कि लाभुकों से प्राप्त आधार संख्या का उपयोग आधार से सीडिंग कराने में भी किया जाये.

छपरा शहर, सोनपुर, रिविलगंज, मढ़ौरा, दिघवारा, एकमा, परसा के शहरवासी सहित हजारों लाभुक होंगे प्रभावित
शहरी क्षेत्र के हजारों परिवार होंगे वंचित
छपरा नगर पर्षद क्षेत्र में पूर्व में 30750 लीटर, रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में 5250 लीटर, मढ़ौरा नगर पंचायत में 3750 लीटर, सोनपुर नगर पंचायत के क्षेत्र में 3750 लीटर, दिघवारा नगर पंचायत क्षेत्र में 8250 लीटर, सदर अनुमंडल में 10786 लीटर, मढ़ौरा अनुमंडल 5350 लीटर, सोनपुर अनुमंडल में 2700 लीटर केरोसिन बांटा जाथा था जिसमें लगभग 50 हजार परिवारों को केरोसिन सरकारी दर पर मिलता था. परंतु, इस नयी व्यवस्था की वजह से न तो शहरी गरीबों को और न अन्य लोगों को केरोसिन का लाभ मिल पायेगा. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब दो लीटर के बदले एक लीटर केरोसिन 60 फीसदी परिवारों को मिलेगा. आपूर्ति विभाग के अधिकृत सूत्रों के अनुसार, सारण जिले में केरोसिन के आवंटन में 60 फीसदी की कटौती की गयी है. ऐसी स्थिति में अब शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को केरोसिन की जरूरत पड़ने पर खुले बाजार से ही क्रय करने की मजबूरी होगी. वहीं नयी व्यवस्था के तहत शहरी क्षेत्र में लगे कुल 78 ठेला वेंडरों को भी अब ग्रामीण क्षेत्र में जाकर केरोसिन का वितरण करना मुश्किल होगा. इसे लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में एवं विभाग में भी चर्चाएं हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
जिले के सभी शहरी क्षेत्रों का केरोसिन का आवंटन सरकार के निर्देश के आलोक में अगले आदेश तक नवंबर माह से ही रद्द कर दिया गया है. ऐसी स्थिति में नवंबर माह का केरोसिन शहरवासियों को नहीं मिलेगा. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले को दो लीटर तथा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नहीं आने वाले परिवारों को एक लीटर मिलेगा. अब ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों में ठेला से तेल वितरण का काम होगा.
अनिल कुमार रमण
जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सारण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन