सहेलियों के मजाक से भड़का दूल्हा, दुल्हन बोली नहीं करूंगी शादी

तरैया : थाना क्षेत्र के उसरी गांव में गुरुवार को आयी बरात बिन दुल्हन के वापस लौट गयी. मिली जानकारी के अनुसार, उसरी गांव निवासी अशोक कुमार शर्मा की पुत्री की शादी के लिए आयी बरात बिन दुल्हन के वापस लौट गयी. शर्मा की पुत्री अनामिका कुमारी की शादी बसंतपुर थाना क्षेत्र के सरेया गांव […]
तरैया : थाना क्षेत्र के उसरी गांव में गुरुवार को आयी बरात बिन दुल्हन के वापस लौट गयी. मिली जानकारी के अनुसार, उसरी गांव निवासी अशोक कुमार शर्मा की पुत्री की शादी के लिए आयी बरात बिन दुल्हन के वापस लौट गयी. शर्मा की पुत्री अनामिका कुमारी की शादी बसंतपुर थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी लक्ष्मण शर्मा के पुत्र विनोद कुमार के साथ तय हुई थी. 19 नवंबर को तिलक की रस्म हुई. 23 नवंबर को वर पक्ष वाले बरात लेकर उसरी गांव पहुंचे. धूमधाम से जयमाला हुई.
बरातियों को खाना खिलाया गया. शादी के लिए दूल्हा आंगन में पहुंचा. सहेलियों व महिलाओं ने दूल्हे से मजाक किया. इस दौरान आटा फेंकने को लेकर दूल्हा भड़क गया जिस पर दुल्हन ने शादी करने इन्कार कर दिया. दुल्हन पक्ष के सभी लोगों ने दुल्हन की बात को सही ठहराते हुए शादी से इन्कार करने लगे. शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों में थोड़ी झड़प हुई.
दूल्हे को बंधक बनाकर लड़की वालों ने बरातियों को भगा दिया. दूल्हा पक्ष वाले पुनः आये और आठ घंटे तक पंचायत चली लेकिन दुल्हन शादी नहीं करने की बात पर अड़ी रही. पंचों ने गहने, बाइक व अन्य सामान की वापसी करायी. मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विकु,सरपंच प्रतिनिधि उमेश सिंह,समेत दोनों पक्षों से सैकड़ों लोगों उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




