घर से बाहर बुलाया और गोलियों से भून डाला

Updated at : 25 Nov 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
घर से बाहर बुलाया और गोलियों से भून डाला

मढ़ौरा थाना क्षेत्र के टेहटी की घटना छपरा (सारण) : जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के टेहटी में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति को अपराधियों ने घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी़ घटना टेहटी बाजार के पास की है. अपराधियों ने कामेश्वर राय को घर से बुलाकर गोलियों से भून डाला. घायल को […]

विज्ञापन

मढ़ौरा थाना क्षेत्र के टेहटी की घटना

छपरा (सारण) : जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के टेहटी में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति को अपराधियों ने घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी़ घटना टेहटी बाजार के पास की है. अपराधियों ने कामेश्वर राय को घर से बुलाकर गोलियों से भून डाला. घायल को परिजन अस्पताल लेकर जाते, इसके पहले ही उसकी मौत हो गयी .
मृतक सिहोरिया निवासी कामेश्वर राय बताया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, कामेश्वर राय का एक मकान टेहटी – बरदहीयां रास्ते में टेहटी से दक्षिण एक नया मकान था. उक्त मकान में किराये पर कुछ दुकान दे रखे थे. कामेश्वर राय शुक्रवार की शाम इसी मकान में थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुचें, पहले कामेश्वर राय को आवाज दी,
कामेश्वर राय के पहुंचने पर सामने से एक- एक कर चार गोली दाग दी. गोली लगने कामेश्वर राय बुरी तरह से जख्मी हो गये, जिसकी थोड़ी देर बाद मौत हो गयी. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक हीरालाल प्रसाद दल- बल के साथ मौके पर पहुंच कर तहकीकात शुरू कर दी है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी. घटनास्थल पर मढ़ौरा एएसपी अशोक कुमार सिंह भी पहुंच गये है और पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय भी छपरा से मढौरा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन