आईसीडीएस की चार पर्यवेक्षिकाएं बर्खास्त
Updated at : 22 Nov 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

ड्यूटी से लगातार अनुपस्थिति तथा स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देना मुख्य वजह छपरा (सदर) : जिले के तीन प्रखंडों में पदस्थापित आईसीडीएस की महिला पर्यवेक्षिकाओं का अनुबंध विभाग ने समाप्त कर दिया है. इनमें बनियापुर की महिला पर्यवेक्षिका प्रज्ञा कुमारी, मांझी की सुमन आनंद, प्रीति कुमारी सिंह तथा मढ़ौरा की श्वेता, पूजा शामिल है. इन […]
विज्ञापन
ड्यूटी से लगातार अनुपस्थिति तथा स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देना मुख्य वजह
छपरा (सदर) : जिले के तीन प्रखंडों में पदस्थापित आईसीडीएस की महिला पर्यवेक्षिकाओं का अनुबंध विभाग ने समाप्त कर दिया है. इनमें बनियापुर की महिला पर्यवेक्षिका प्रज्ञा कुमारी, मांझी की सुमन आनंद, प्रीति कुमारी सिंह तथा मढ़ौरा की श्वेता, पूजा शामिल है. इन पर्यवेक्षिकाओं के अनुबंध समाप्त करने की वजह विभागीय निर्देशों एवं निर्धारित माप दंड के विपरीत लंबी अवधि तक अपने कार्य से अनुपस्थित रहना तथा कारण पूछने के बावजूद न तो जवाब देना और न उपस्थित होना बताया जाता है.
आईसीडीएस के डीपीओ सह जिला स्तरीय समिति के सचिव शिव कुमार के अनुसार डीएम की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय समिति जिसमें बीडीसी, सिविल सर्जन, डीपीओ, स्थापना, शिक्षा, डीएसओ तथा जिला परिषद की सदस्य मनोरमा कुमारी शामिल थी के 17 नवंबर को आयोजित बैठक में लिये गये निर्णय के आधार पर कार्रवाई की गयी. डीपीओ ने इन सभी बर्खास्त महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया है कि विभाग द्वारा आवंटित सिम कार्ड, फिंगर प्रिंट, सेंसर आदि का प्रभार अविलंब जिला प्रोग्राम कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




