दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत

Updated at : 21 Nov 2017 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत

दुखद . गौरा ओपी अंतर्गत खालिसपुर गांव के समीप हादसा सड़क मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के गौरा ओपी अंतर्गत खालिसपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत हो गयी. घटना रविवार के देर रात की है. बताया जाता है कि खालिसपुर मठिया निवासी 45 वर्षीय सुरेश महतो अपनी तेरह वर्षीया पुत्री नीलम उर्फ […]

विज्ञापन

दुखद . गौरा ओपी अंतर्गत खालिसपुर गांव के समीप हादसा सड़क

मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के गौरा ओपी अंतर्गत खालिसपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत हो गयी. घटना रविवार के देर रात की है. बताया जाता है कि खालिसपुर मठिया निवासी 45 वर्षीय सुरेश महतो अपनी तेरह वर्षीया पुत्री नीलम उर्फ लीला कुमारी के साथ साइकिल से गौरा बाजार सामान खरीदने गये थे. सामान की खरीदारी कर वापस लौटने के क्रम में पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार दोनों पिता-पुत्री को कुचल दिया. दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया. अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गौरा ओपी प्रभारी हरेराम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस घटना के बाद से परिजनों में मातम छा गया है और सभी का रो-रो कर हाल बेहाल है.
पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत के कारण लोगों में काफी आक्रोश है और इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया लेकिन प्रबुद्धजनों के प्रयास से सड़क जाम टाल दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन