टेंपो से कुचल कर बालक की जान गयी, टेंपो जब्त

Updated at : 21 Nov 2017 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो से कुचल कर बालक की जान गयी, टेंपो जब्त

छपरा(सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जटूआ गांव में टेंपो से कुचल कर बालक की मौत हो गयी. घटना सोमवार दोपहर की है. ग्रामीणों ने टेंपो पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया जबकि चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया. बताया जाता है कि फकूली से चनचौरा जाने वाली ग्रामीण सड़क पर जटूआ गांव के पास […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जटूआ गांव में टेंपो से कुचल कर बालक की मौत हो गयी. घटना सोमवार दोपहर की है. ग्रामीणों ने टेंपो पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया जबकि चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया. बताया जाता है कि फकूली से चनचौरा जाने वाली ग्रामीण सड़क पर जटूआ गांव के पास सड़क किनारे उमेश मांझी का पुत्र खेल रहा था. इसी दौरान एक अनियंत्रित टेंपो ने बालक को कुचल दिया. बालक का सिर पूरी तरह कुचल जाने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और मातम छा गया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने टेंपो को जब्त कर लिया है और इस मामले में उमेश मांझी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है.

थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि घटना का कारण अनियंत्रित होकर टेंपो का परिचालन करना है. उन्होंने बताया कि टेंपो भी उसी गांव की है. चालक फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन