दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Updated at : 21 Nov 2017 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

ससुरालवालों द्वारा दहेज में दो लाख रुपये की मांग हो रही थी पिता के बयान पर ससुर नागेश्वर साह, सास मीना देवी, पति राजू साह तथा ननद पर प्राथमिकी गड़खा : मैकी कोटवा गांव में दहेज के लिए बहू की फांसी लगाकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. महिला की शादी ढाई […]

विज्ञापन

ससुरालवालों द्वारा दहेज में दो लाख रुपये की मांग हो रही थी

पिता के बयान पर ससुर नागेश्वर साह, सास मीना देवी, पति राजू साह तथा ननद पर प्राथमिकी
गड़खा : मैकी कोटवा गांव में दहेज के लिए बहू की फांसी लगाकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. महिला की शादी ढाई साल पहले ही हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा दहेज में दो लाख रुपये की मांग हो रही थी, जिसपर मृतक के पिता द्वारा ससुराल वालों को काफी समझाया-बुझाया भी गया था. जलालपुर थाना क्षेत्र के नुरननगर कोठी गांव निवासी गंगा साह ने थाने के दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री आशा देवी की शादी दो ढाई साल पहले गड़खा थाना क्षेत्र के मैकी कोटवा पटी गांव निवासी
नागेश्वर साह के पुत्र राजू साह से हुई थी. शादी के बाद से मृतक पुत्री आशा के ससुर, सास, पति और ननद द्वारा दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे. इसकी सूचना पर सभी लोगों को काफी समझाया गया कि सामर्थ्य होने पर मांगें पूरी की जायेगी. इधर, कुछ दिन पहले आशा अपने मायके गयी थी और 10 नवंबर को मायके से ससुराल पहुंची थी. रविवार की सुबह सूचना मिली कि आशा की हत्या कर दी गयी है. जब मायके कोटवा पट्टी गये तो पुत्री आशा मृत पड़ी हुई थी.
इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मृतक के पिता के बयान पर ससुर नागेश्वर साह, सास मीना देवी, पति राजू साह तथा एक ननद को नामजद अभियुक्त बनाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन