अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार की मौत

गड़खा : एनएच 102 छपरा-गड़खा मुख्य मार्ग स्थित कमालपुर पोखरे के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक 40 वर्षीय महेश राय गड़खा प्रखंड के टहल टोला निवासी स्व शिवबालक […]
गड़खा : एनएच 102 छपरा-गड़खा मुख्य मार्ग स्थित कमालपुर पोखरे के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक 40 वर्षीय महेश राय गड़खा प्रखंड के टहल टोला निवासी स्व शिवबालक राय के पुत्र बताया जाता है.
परिजनों का कहना है कि खटाल में मवेशी पाल कर मृतक महेश राय दूध बेच परिवार का पालन-पोषण करता था. घटना के दिन शाम को सभी लोगों को दूध देने के बाद महेश राय एक मित्र, जो सराय बक्स के रहने वाले हैं, उन्हीं के यहां श्राद्ध में न्योता देेने जा रहा था. इसी बीच कमालपुर पोखरे के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




