अगलगी में लाखों के सामान जले

Updated at : 10 Nov 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में लाखों के सामान जले

आग पर काबू पाने में लग गये दो घंटे छपरा(सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करिंगा पंचायत के हिरानी बाग गांव के निवासी व फैक्स अध्यक्ष बबलू राय के घर में गुरुवार को दोपहर के समय रसोई गैस का सिलिंडर विस्फोट कर गया जिससे आग लग गयी. इसमें लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो […]

विज्ञापन

आग पर काबू पाने में लग गये दो घंटे

छपरा(सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करिंगा पंचायत के हिरानी बाग गांव के निवासी व फैक्स अध्यक्ष बबलू राय के घर में गुरुवार को दोपहर के समय रसोई गैस का सिलिंडर विस्फोट कर गया जिससे आग लग गयी. इसमें लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. यह घटना खाना बनाने के समय हुई. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घर में लगी आग पर काबू पाने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. अग्निशमन दस्ता तथा पुलिस भी मौके पर पहुंची. बताया जाता है कि दोपहर के समय घर में खाना बनाने के लिए रसोई गैस जलाने के समय ही आग लग गयी. आग काफी तेजी के साथ फैल गया.
इस वजह से घर में रखे गये सामान को नहीं बचाया जा सका. गृहस्वामी बबलू राय ने बताया कि आग लगने के कारण नकद, आभूषण, वस्त्र, फर्नीचर, अनाज समेत करीब सात आठ लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आग बुझाने में अग्निशमन दस्ता को भी मशक्कत करनी पड़ा. आग लगने के कारण दो घंटे तक अफरा-तफरी मची रही. करीब दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आसपास के घरों के लोगों में अफरातफरी मची रही और लोग अपना अपना घर छोड़ कर बाहर निकल गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन