दुष्कर्म के आरोपित युवक की गला घोंट कर हत्या

Updated at : 08 Nov 2017 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपित युवक की गला घोंट कर हत्या

सात दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था सोनपुर (सारण) : दुष्कर्म मामले में आरोपित युवक की हत्या गला दबा कर कर दी गयी, जिसकी पहचान बहेरवा गाछी के राजेश सहनी के पुत्र रवि कुमार सहनी के रूप में की गयी. वह एक सप्ताह पहले ही जेल से बाहर निकला था. उसका […]

विज्ञापन

सात दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था

सोनपुर (सारण) : दुष्कर्म मामले में आरोपित युवक की हत्या गला दबा कर कर दी गयी, जिसकी पहचान बहेरवा गाछी के राजेश सहनी के पुत्र रवि कुमार सहनी के रूप में की गयी. वह एक सप्ताह पहले ही जेल से बाहर निकला था. उसका शव नया गांव थाना क्षेत्र के स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह मिली. इसके बाद स्थानीय लोगों ने खेत में फेंके गये शव की सूचना थाने को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया. इस बाबत नया गांव के थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
दुष्कर्म के आरोपित…
इस संबंध में मृतक के पिता के बयान पर नया गांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें पांच लोगों नामजद हैं.
आरोप है कि रवि को उसके घर से राजू सहनी और उमा सहनी घूमने के बहाने बुला कर ले गये. जब वह देर रात तक नहीं लौटा, तब उसकी खोजबीन शुरू की गयी. बुलानेवालों के घर पर देखे जाने पर भी वे लोग भी गायब मिले. सूचक ने आरोप लगाया है कि 2015 में गांव के ही सुरेश सहनी की पत्नी दौलती देवी ने उसके बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले में उसका बेटा लगभग दो वर्षों से जेल में बंद था. पिछले सप्ताह वह जमानत पर बाहर आया था. इस मामले में राजू सहनी, उमा सहनी, चंदन सहनी और बारूद सहनी को आरोपित किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में सुरेश सहनी और उसके पुत्र चंदन सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक पर दुष्कर्म का आरोप था तथा कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था. हत्या के कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है.
घर से बुला कर ले
गये थे कुछ लोग
नया गांव स्टेशन के पास खेत से शव बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन