प्रारंभिक विद्यालयों के बच्चे हर फ्राइडे खायेंगे अंडे

दिघवारा : स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को स्वस्थ रहने को लेकर कभी स्लोगन दिया था कि संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे. मगर अब सरकारी विद्यालयों के नामांकित विद्यार्थी कहेंगे कि संडे या मंडे नहीं बल्कि हर फ्राइडे खायेंगे अंडे .जी हां,अब दिघवारा अंचल अधीन प्रारंभिक विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों को सप्ताह के हर […]
दिघवारा : स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को स्वस्थ रहने को लेकर कभी स्लोगन दिया था कि संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे. मगर अब सरकारी विद्यालयों के नामांकित विद्यार्थी कहेंगे कि संडे या मंडे नहीं बल्कि हर फ्राइडे खायेंगे अंडे .जी हां,अब दिघवारा अंचल अधीन प्रारंभिक विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों को सप्ताह के हर शुक्रवार को एमडीएम मेनू के साथ खाने में उबाला हुआ एक अंडा दिया जायेगा. वहीं जो विद्यार्थी शाकाहारी होंगे, उन्हें अंडा के ही मूल्य के बराबर मौसमी फल मसलन सेब, केला,नारंगी आदि मिलेगा.अमरूद का वितरण बच्चों के बीच नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




