गंडक नदी में डूबे युवक का शव किया गया बरामद, कोहराम
Updated at : 06 Nov 2017 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

अमनौर : शनिवार को मकेर स्थित गंडक नदी के रेवा घाट में स्नान करने के दौरान अमनौर के डूबे युवक का शव गोताखोरों के प्रयास से शनिवार की देर रात गंडक नदी से निकाला जिसे मकेर पुलिस ने मृतक दिनेश गोस्वामी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. मालूम हो […]
विज्ञापन
अमनौर : शनिवार को मकेर स्थित गंडक नदी के रेवा घाट में स्नान करने के दौरान अमनौर के डूबे युवक का शव गोताखोरों के प्रयास से शनिवार की देर रात गंडक नदी से निकाला जिसे मकेर पुलिस ने मृतक दिनेश गोस्वामी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.
मालूम हो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण पंचायत के मंगल बाजार गांव निवासी शैलेश गोस्वामी के 20 वर्षीय पुत्र दिनेश गोस्वामी कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंडक नदी में स्नान करने गया था. जहां उक्त नदी में डूब गया था. शव को नदी से निकालने के लिए मकेर व सरैया था ने की पुलिस घंटों प्रयासरत थे.
आखिरकार देर रात शव को निकाला गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के घर पहुंचते ही परिजन रोने लगे. मृतक के मां बिगन देवी, बहन दीपमाला कुमारी, दीप ज्योति व भाई दीप राज व दीपू कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था. मां रोते -रोते बेसुध हो जा रही थी. इसे देखकर मुहल्ले का वातावरण गमगीन हो जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




