हथियार के साथ सात अपराधी धराये

सोनपुर : सारण तथा वैशाली जिले में पांच स्थानों पर हुई लूट की घटनाओं में संलिप्त सात अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो लोडेड देशी पिस्तौल, 315 बोर के चार कारतूस, चोरी की तीन बाइकें तथा छह मोबाइल […]
सोनपुर : सारण तथा वैशाली जिले में पांच स्थानों पर हुई लूट की घटनाओं में संलिप्त सात अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो लोडेड देशी पिस्तौल, 315 बोर के चार कारतूस, चोरी की तीन बाइकें तथा छह मोबाइल और लूट के 6500 रुपये बरामद की है.
इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने सोनपुर मेला में स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में गुरुवार को दी. उन्होंने बताया कि चार दिनों पहले अपराधियों ने विद्युत विभाग के नौ लाख रुपये लूटने की कोशिश की तथा लूटपाट में नाकाम अपराधियों ने सैफ के जवान को गोली मारकर घायल कर दिया था. नयागांव थाना क्षेत्र के आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर घायल करने के बाद अपराधियों ने लाखों रुपये के आभूषण लूट ली थी. सोनपुर में अपराधियों ने आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर लाखों रुपये का आभूषण लूट ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




