छपरा-सीवान खंड पर ट्रेन से गिरकर यात्री घायल
Updated at : 03 Nov 2017 4:21 AM (IST)
विज्ञापन

आमड़ाढ़ी रेलवे गुमटी के समीप की घटना छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा -सीवान रेलखंड पर स्थित एकमा के आमड़ाढ़ी रेलवे गुमटी के समीप ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया. घटना गुरुवार को दोपहर के समय की है. घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेल पुलिस के हवलदार रवींद्र ओझा तथा वृहस्पत […]
विज्ञापन
आमड़ाढ़ी रेलवे गुमटी के समीप की घटना
छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा -सीवान रेलखंड पर स्थित एकमा के आमड़ाढ़ी रेलवे गुमटी के समीप ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया. घटना गुरुवार को दोपहर के समय की है. घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेल पुलिस के हवलदार रवींद्र ओझा तथा वृहस्पत यादव ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. अस्पताल के चिकित्सक डॉ शाहिद अली ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
उन्होंने बताया की युवक को अंदरूनी चोटें आयी हैं. राजकीय रेल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. प्राथमिक उपचार के बाद घायल यात्री को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घायल यात्री की पहचान नहीं हो सकी है. गंभीर रूप से घायल होने के कारण यात्री बेहोश हो गया है. फिलहाल उसका उपचार सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




