चेक करने के दौरान चली गोली, युवक लहूलुहान

छपरा(सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ज्ञानी साह मोड़ के पास खुद पिस्तौल में गोली डालकर चेक करने के दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गुरुवार को दिन के करीब 10 बजे की है. घायल युवक को आसपास के लोगों तथा परिजनों ने उपचार के […]
छपरा(सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ज्ञानी साह मोड़ के पास खुद पिस्तौल में गोली डालकर चेक करने के दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गुरुवार को दिन के करीब 10 बजे की है. घायल युवक को आसपास के लोगों तथा परिजनों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को चिकित्सकों ने पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया. डॉ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि युवक को हृदय में गोली लगी है.
दाहिने बांह में गोली मारी गयी है जो हृदय को छेदते हुए आर-पार हो गया. भगवान बाजार थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घायल का बयान दर्ज कर लिया गया है तथा उसके घर पर छापेमारी कर भूसा में रखे गये एक पिस्तौल, दो मैग्जिन और 13 जिंदा कारतूस बरामद की गयी है. घायल युवक छत्रधारी बाजार मुहल्ले के निवासी बथानी राय के पुत्र राहुल कुमार यादव (18 वर्ष) है. उन्होंने बताया कि युवक को उस दौरान गोली लग गयी जब वह खुद पिस्टल में गोली डालकर चेक कर रहा था.
उन्होंने बताया कि पटना भेजकर घायल युवक का बयान दर्ज कराया गया है जिसमें घायल युवक ने बताया कि उसके एक अन्य साथी भी साथ में था. दोनों का नाम राहुल है. दोनों एक साथ डिलियारहिमपुर दियारा में गये थे जहां दोनों को पिस्तौल व गोली मिला जिसे लाकर पिस्तौल में गोली भरकर चेक कर रहे थे. इसी दौरान फायर हो गया जिससे वह घायल हो गया. इस घटना के बाद दूसरा युवक फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बथानी राय के घर से बरामद पिस्तौल से ही गोली चली है और खुद घायल युवक के हाथ से ही गोली फायर हुआ है. इस घटना में किसी अन्य के शामिल होने की बात सामने नहीं आयी है. घायल युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. फिलहाल उसका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




