बिहार : कम समय में भविष्यवक्ता बन गये तेजस्वी : संजय सिंह
Updated at : 01 Nov 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव काफी कम उम्र में भविष्यवक्ता बन गये है. उनको अपने भविष्य के बारे भी थोड़ा बहुत ज्ञान रहना चाहिए कि आगे क्या होने वाला है? तीन महीने के बाद बिहार लौटे हैं और ज्ञान दे रहे […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव काफी कम उम्र में भविष्यवक्ता बन गये है. उनको अपने भविष्य के बारे भी थोड़ा बहुत ज्ञान रहना चाहिए कि आगे क्या होने वाला है?
तीन महीने के बाद बिहार लौटे हैं और ज्ञान दे रहे हैं. अभी तो उन्हें अपने भविष्य में जेल और जेल की रातें याद आती होंगी. उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक जीवन में होता है, तो उससे रोज हजारों लोग मिलते हैं. सबका सर्टिफिकेट तो नहीं देखा जा सकता है. तेजस्वी प्रसाद यादव को शायद याद नहीं कि शार्प शूटर कैफ के साथ उनके बड़े भाई तेजप्रताप के साथ फोटो भी खूब वायरल हुई थी. तेजस्वी प्रसाद यादव की पार्टी तो शराब माफिया और बालू माफिया की फंडिंग पर ही चल रही है. ये आरोप नहीं है इसका प्रमाण भी उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




