चार दिन बाद खुले बैंक, उमड़ी ग्राहकों की भीड़

बनियापुर/पानापुर : लगातार चार दिनों की बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर लेन-देन सहित अन्य आवश्यक कार्य को लेकर ग्राहकों की भीड़ शाम तक बैंक में जुटी रही. मुख्य बाजार स्थित पीएनबी शाखा, चेतन छपरा शाखा एसबीआई सहाजितपुर शाखा सहित कई अन्य बैंकों में पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. इस दौरान […]
बनियापुर/पानापुर : लगातार चार दिनों की बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर लेन-देन सहित अन्य आवश्यक कार्य को लेकर ग्राहकों की भीड़ शाम तक बैंक में जुटी रही. मुख्य बाजार स्थित पीएनबी शाखा, चेतन छपरा शाखा एसबीआई सहाजितपुर शाखा सहित कई अन्य बैंकों में पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. इस दौरान बैंकिंग कार्यों के निष्पादन को लेकर ग्राहकों के बीच धकका-मुक्की भी होती रही. सबसे ज्यादा परेशानी महिलाएं और बुजुर्गो को झेलनी पड़ी.
मालूम हो कि गत गुरुवार और शुक्रवार को छठ पर्व की छुट्टी उसके बाद महीने का चौथा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी की वजह से लगातार चार दिनों तक बैंक में ताले लटके रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




