चोरों ने हनुमान मंदिर से की हजारों की संपत्ति चोरी

Updated at : 31 Oct 2017 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
चोरों ने हनुमान मंदिर से की हजारों की संपत्ति चोरी

छपरा(सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में शिशु पार्क स्थित हनुमान जी की मंदिर को भी चोरों ने नहीं बख्शा. मंदिर का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर लिया. घटना रविवार की रात की है. सोमवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी पहुंचे तो, पाया की ताला टूटा हुआ […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में शिशु पार्क स्थित हनुमान जी की मंदिर को भी चोरों ने नहीं बख्शा. मंदिर का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर लिया. घटना रविवार की रात की है. सोमवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी पहुंचे तो, पाया की ताला टूटा हुआ है और सब सामान गायब है.

शिशु पार्क में तपोवन नाथ शिव एवं हनुमान मंदिर है. मंदिर के पुजारी रविवार की रात में ताला लगा कर घर चले गये. रात में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर हजारों का सामान चुरा ले गये. मंदिर की दान पेटिका भी चोरों ने तोड़ दिया और उसमें डाले गये रुपये भी लेते गये. शिव व हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद श्रद्धालुओं में असंतोष है और लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही अपराधियों की सक्रियता पर पुलिस का नियंत्रण नहीं है.

लोगों का कहना है कि जब भगवान ही सुरक्षित नहीं है तो, आम आदमी की क्या सुरक्षित रहेगा है. घटना की सूचना के बाद भगवान बाजार थाना की पुलिस ने मंदिर में जाकर घटना की जांच की. मजे की बात यह है कि जिस मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, उसके दो सौ मीटर की परीधि में प्रमंडलीय आयुक्त, डीआइजी, डीएम, एसपी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सदर एसडीओ का आवास है.

एक वर्ष पहले इसी मंदिर के बगल में स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में भी दान पेटी तोड़ कर हजारों रुपये की चोरी कर लिया गया था. फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुजारी की सूचना पर भगवान बाजार थाना के सअनि मिथिलेश कुमार सिंह ने जाकर घटना की जांच की. उन्होंने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना हुई है लेकिन इसकी लिखित शिकायत नहीं मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन