उत्तर पुस्तिका लेकर भागने का केस दर्ज

छपरा(सारण) : बिहार पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका की कार्बन काॅपी लेकर फरार होने की प्राथमिकी चार परीक्षार्थियों के खिलाफ दर्ज करायी गयी है और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. नगर थाना क्षेत्र के गंगा सिंह काॅलेज परीक्षा केंद्र से तीन और […]
छपरा(सारण) : बिहार पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका की कार्बन काॅपी लेकर फरार होने की प्राथमिकी चार परीक्षार्थियों के खिलाफ दर्ज करायी गयी है और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. नगर थाना क्षेत्र के गंगा सिंह काॅलेज परीक्षा केंद्र से तीन और पीसी विज्ञान हाईस्कूल केंद्र से एक परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका की कार्बन काॅपी लेकर फरार हो गया. दोनों केंद्रों के केंद्राधीक्षकों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इस मामले में पुलिस ने केंद्रीय चयन पर्षद को पत्र भेज कर फरार परीक्षार्थियों के नाम तथा पता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. प्राथमिकी में परीक्षार्थियों का केवल रोल नंबर दर्ज है, जिसके आधार पर केंद्रीय चयन पर्षद से नाम, पता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. पुलिस का कहना है कि परीक्षा के उपरांत प्रश्न पत्र तथा उत्तर पुस्तिका को केंद्र पर ही जमा कराने का प्रावधान था, लेकिन दोनों केंद्रों के चार परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी और प्रश्न पत्र जमा नहीं किये. इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




