सिपाही परीक्षा रद्द करने की सिफारिश

undefinedundefined छपरा (सारण) : सिपाही भर्ती के लिए पिछले 22 अक्तूबर आयोजित की गयी लिखित परीक्षा के एक दिन पहले प्रश्नपत्र लीक हो गया था. इस मामले में 21 अक्तूबर की रात सेटिंग-गेटिंग करनेवाले गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार किये गये थे. इनके पास से मिले उत्तर की जांच के बाद उसे सही पाया गया. […]
undefinedundefined
छपरा (सारण) : सिपाही भर्ती के लिए पिछले 22 अक्तूबर आयोजित की गयी लिखित परीक्षा के एक दिन पहले प्रश्नपत्र लीक हो गया था. इस मामले में 21 अक्तूबर की रात सेटिंग-गेटिंग करनेवाले गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार किये गये थे. इनके पास से मिले उत्तर की जांच के बाद उसे सही पाया गया. इसकी पुष्टि स्पेशल टास्क फोर्स ने की है.
इस संबंध में एसपी हर किशोर राय ने 22 अक्तूबर को आयोजित की गयी लिखित परीक्षा को रद्द करने की सिफारिश केंद्रीय चयन पर्षद से की आैर और एक पत्र भेजा है. एसपी ने बताया कि परीक्षा के एक दिन पहले गिरफ्तार सेटरों तथा परीक्षार्थियों के मोबाइल में मिले उत्तर को सही पाया गया है. इसकी पुष्टि केंद्रीय चयन पर्षद से प्राप्त प्रश्न पत्र से मिलान करने के बाद विशेषज्ञों ने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




