भेदभाव मिटा आस्था में डूबे लोग महापर्व. खरना संपन्न्, अस्ताचलगामी सूर्य को आज दिया जायेगा अर्घ

Updated at : 26 Oct 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
भेदभाव मिटा आस्था में डूबे लोग महापर्व. खरना संपन्न्, अस्ताचलगामी सूर्य को आज दिया जायेगा अर्घ

छपरा (नगर) : आस्था, समर्पण, श्रद्धा और भक्ति ऐसे शब्द छठ जैसे महान पर्व में अपनी सार्थकता सिद्ध करते नजर आ रहे हैं. शहर हो या गांव हर व्यक्ति लोक आस्था के इस पर्व में डुबकी लगाकर स्वयं को पवित्र करने की होड़ में लगा है. बुधवार को छपरा के बाजारों में बिखरी महापर्व की […]

विज्ञापन

छपरा (नगर) : आस्था, समर्पण, श्रद्धा और भक्ति ऐसे शब्द छठ जैसे महान पर्व में अपनी सार्थकता सिद्ध करते नजर आ रहे हैं. शहर हो या गांव हर व्यक्ति लोक आस्था के इस पर्व में डुबकी लगाकर स्वयं को पवित्र करने की होड़ में लगा है. बुधवार को छपरा के बाजारों में बिखरी महापर्व की रौनक ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि छठ ही एकमात्र ऐसा पर्व है जहां जाति-धर्म के बंधन को तोड़ हर कोई तत्परता के साथ अपनी भूमिका निभाने के लिए आतुर दिखता है.

छपरा के साहेबगंज, मौना चौक, सरकारी बाजार, गुदरी बाजार, साढ़ा, भगवान बाजार, थाना चौक, गांधी चौक या यूं कहें कि शहर के प्रायः सभी प्रमुख बाजारों में नारियल, केला, अरुई, गागल, ईख, मूली आदि सभी प्रकार के फल तथा कलसुप व दउरा से सजी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ ने सूर्योपासना के इस पर्व का उत्साह दोगुना कर दिया. गरीब-अमीर, ऊंच-नीच, जाति-धर्म का भेद मिटाकर हर कोई उमंग के साथ खरीदारी में जुटा था.

छठव्रतियों ने किया खरना
छठ महापर्व में खरना का विशेष महत्व होता है. बुधवार की संध्या व्रतियों ने मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ मिश्रित रासियाव व रोटी बनायी तथा धूप-दीप के साथ पूजन किया और प्रसाद ग्रहण किया. महिलाओं ने प्रसाद बनाने के दौरान पारंपरिक गीत भी गाये और इस महापर्व के निर्जला व्रत को धारण करने और अगले 36 घंटे व्रत को करने की शक्ति व सामर्थ्य बनाये रखने की कामना की. आज शहर के विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन