पोखर में नहाने के दौरान डूबने से किशोरी की मौत

Updated at : 18 Oct 2017 10:22 AM (IST)
विज्ञापन
पोखर में नहाने के दौरान डूबने से किशोरी की मौत

दाउदपुर (मांझी). थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में पोखर में नहाने के दौरान डूबने से एक 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. बनवार गांव निवासी विजय कुमार महतो की पुत्री दौलत कुमारी अपनी मां सोना देवी के साथ अपने नाना इनायतपुर निवासी मनेश महतो के यहां गयी थी. मंगलवार की दोपहर वह अपनी नानी […]

विज्ञापन
दाउदपुर (मांझी). थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में पोखर में नहाने के दौरान डूबने से एक 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. बनवार गांव निवासी विजय कुमार महतो की पुत्री दौलत कुमारी अपनी मां सोना देवी के साथ अपने नाना इनायतपुर निवासी मनेश महतो के यहां गयी थी.
मंगलवार की दोपहर वह अपनी नानी सुरसती देवी के साथ शिव मंदिर परिसर में स्थित पोखर में कपड़ा धोने गयी थी. कपड़ा धोने और नहाने के बाद नानी घर आ गयी. वहीं वह पीछे रह गई. जब मां सोना देवी ने पूछा तो कि दौलत कहां रह गयी तो नानी को चिंता हुई. परिजनों सहित मुहल्ले के लोग भी जब पोखर के पास पहुंचे तो किनारे कपड़े पड़े थे. कुछ युवकों ने जब तलाशी ली तो कुछ ही देर बाद पोखर से उसका शव को बरामद कर लिया गया.
शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मां और नानी सहित पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गयी. सूचना मिलने पर बनवार गांव से भी परिजन इनायतपुर पहुंचे और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन