व्यवसायी को मारी गोली, भर्ती
Updated at : 18 Oct 2017 10:18 AM (IST)
विज्ञापन

बूटी के मोड़ के पास मंगलवार की अहले सुबह हुई घटना दूध की डिलिवरी बूथों पर देने के लिए जा रहा था छपरा (सारण) : शहर के भगवान थाना क्षेत्र के बूटी के मोड़ के पास मंगलवार की अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक दूध व्यवसायी युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर […]
विज्ञापन
बूटी के मोड़ के पास मंगलवार की अहले सुबह हुई घटना
दूध की डिलिवरी बूथों पर देने के लिए जा रहा था
छपरा (सारण) : शहर के भगवान थाना क्षेत्र के बूटी के मोड़ के पास मंगलवार की अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक दूध व्यवसायी युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
घायल युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल युवक को दाहिने कंधे में गोली लगी है और उपचार चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाने के सहायक थानाध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की.
साथ ही सदर अस्पताल पहुंच कर घायल का बयान दर्ज किया. घायल दूध व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी कंपनी के दूध की डिलिवरी बूथों पर देने के लिए जा रहा था. इसी दौरान बूटी मोड़ के पास उसे पीछे से गोली मारी गयी. गोली लगने के कारण वह बदहवास हो गया. गोली मारने वालों को वह नहीं देख सका. घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है. उस समय भी अंधेरा था, जिसके कारण वह किसी को नहीं देख पाया. गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोगों ने पहुंच कर उसे अस्पताल पहुंचाया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. घायल युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मिर्चाइया टोला निवासी सत्येंद्र कुमार यादव उर्फ झब्बू राय का 28 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार बताया जाता है. पुलिस ने घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. यह घटना पुलिस के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है. घटना के कारणों तथा गोली मारने वालों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




