दीपावली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक

Updated at : 16 Oct 2017 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
दीपावली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक

छपरा(नगर) : दीपावली को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गयी है. धनतेरस एवं दीपावली को लेकर खरीदारी के लिए दुकानों में विशेष तैयारियां की गयी हैं. आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, मिठाइयों तथा सजावट सामग्री की दुकानों में अभी से ही दीपावली को लेकर चहल-पहल बढ़ गयी है. रेडीमेड कपड़ों की दुकान और शॉपिंग मॉल […]

विज्ञापन
छपरा(नगर) : दीपावली को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गयी है. धनतेरस एवं दीपावली को लेकर खरीदारी के लिए दुकानों में विशेष तैयारियां की गयी हैं. आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, मिठाइयों तथा सजावट सामग्री की दुकानों में अभी से ही दीपावली को लेकर चहल-पहल बढ़ गयी है. रेडीमेड कपड़ों की दुकान और शॉपिंग मॉल में भी विशेष डिस्काउंट के तहत डिजाइनर परिधानों की बिक्री हो रही है. हथुआ मार्केट के प्रमुख प्रतिष्ठान बंधन में नये रेंज के परिधान ग्राहकों के लिये उपलब्ध हैं.
धनतेरस के लिए की गयी है विशेष तैयारी : धनतेरस का दीपावली में खास महत्व होता है. इस बार छपरा में धनतेरस को खास बनाने के लिए दुकानदारों ने विशेष तैयारी की है. बरतन के दुकान से लेकर स्वर्ण आभूषणों की दुकानें पूरी तरह से सज कर तैयार हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के दुकानों में खरीदारी के लिए लोगों ने अभी से ही बुकिंग शुरू कर दी है. वहीं स्वर्ण व्यवसायी भी इस बार लोगों को धनतेरस के अवसर पर उनके पसंद के आभूषण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
कई दुकानों में तो निश्चित उपहार योजना के तहत हर खरीदारी पर इनाम दिये जा रहे हैं. गहनों की खरीद पर विशेष छूट भी मिल रही है. बर्तन के दुकान पर खास इंतजाम : धनतेरस को लेकर खरीदारी के लिए बर्तन के दुकानों पर भी खास इंतजाम किये गये हैं. शहर के साहेबगंज, सोनारपट्टी, मौना चौक, गुदरी बाजार हथुआ मार्केट जैसे प्रमुख बाजारों में स्थित बर्तन की दुकानों में भरपूर मात्रा में बर्तनों के नये-नये रेंज मंगाये गये हैं. स्टेलनेस स्टील तथा पीतल के बर्तनों की डिमांड को देखते हुए विशेष इंतजाम किये गये हैं. क्रॉकरी के आइटम्स भी बाजारों में छाये हुए हैं.
सुरक्षा के भी रहेंगे इंतजाम : धनतेरस के दिन बाजारों में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. नगर थाना और भगवान बाजार थाने की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. भीड़ वाले इलाकों में असामाजिक तत्वों पर भी निगरानी रखी जायेगी. सभी प्रमुख बाजारों व चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन