शहर के 27 केंद्रों पर हुई सिपाही भर्ती परीक्षा

Updated at : 16 Oct 2017 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
शहर के 27 केंद्रों पर हुई सिपाही भर्ती परीक्षा

30 हजार ने दी परीक्षा, एक गिरफ्तार छपरा(सारण) : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में बिहार पुलिस के सिपाही पद की लिखित परीक्षा रविवार को शहर के 27 केंद्रों पर आयोजित हुई. दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 30 हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया. कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित बिहार पुलिस की लिखित […]

विज्ञापन
30 हजार ने दी परीक्षा, एक गिरफ्तार
छपरा(सारण) : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में बिहार पुलिस के सिपाही पद की लिखित परीक्षा रविवार को शहर के 27 केंद्रों पर आयोजित हुई. दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 30 हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया.
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा का विभिन्न केंद्रों पर जाकर जिला पदाधिकारी हरिहर प्रसाद तथा एसपी हरकिशोर राय ने निरीक्षण किया. जिला पदाधिकारी हरिहर प्रसाद ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करायी गयी. परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में कराने का उन्होंने दावा किया. उन्होंने कहा कि केंद्र के बाहर तथा अंदर जांच के कड़े इंतजाम किये गये थे. उन्होंने कहा कि पूरे शहर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रही. केंद्र पर गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया गया. उन्होंने कहा कि पांच फ्लाइंग स्कवायड, 13 जोनल दंडाधिकारी तथा 27 स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी.
प्रश्नपत्र नहीं हुआ है लीक : परीक्षा के दौरान यह अफवाह उड़ी कि सिपाही पद की परीक्षा का पेपर लीक हो गया है. इसको लेकर पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी काफी चौकस रहे. डीएम ने कहा कि यह पूरी तरह अफवाह है. पेपर लीक नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई है. परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए दंडाधिकारी के साथ काफी संख्या में पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गयी थी.
गांधी हाइस्कूल केंद्र से एक परीक्षार्थी गिरफ्तार : शहर के दौलतगंज स्थित गांधी हाईस्कूल केंद्र से एक परीक्षार्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि वैशाली पुलिस से मिली सूचना के आधार पर परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है.
परीक्षा समाप्त होने के बाद उसे पुलिस ने पकड़ा और वैशाली पुलिस को सौंप दिया. एसपी ने बताया कि वैशाली औद्योगिक थाना क्षेत्र से परीक्षा में सेटिंग गेटिंग करनेवाले को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नौतन हरदो कुबेरनाथ निवासी गोरख शर्मा का पुत्र सुनील कुमार शर्मा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन