बाइक सवार दंपति को लूट रहा अपराधी धराया

Updated at : 12 Oct 2017 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार दंपति को लूट रहा अपराधी  धराया

दरौली : मंगलवार की देर रात मैरवा से अपने घर लौट रहे बाइक सवार को तीन अपराधियों ने लूटने का प्रयास किया. घटना पूनक गांव के समीप की है. अपराधियों को देख दंपति ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एक उचक्के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. […]

विज्ञापन

दरौली : मंगलवार की देर रात मैरवा से अपने घर लौट रहे बाइक सवार को तीन अपराधियों ने लूटने का प्रयास किया. घटना पूनक गांव के समीप की है. अपराधियों को देख दंपति ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एक उचक्के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

बताया जाता है कि असांव थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी रामाशंकर राम अपनी पत्नी का इलाज कराकर गोरखपुर से लौट रहे थे. ट्रेन लेट होने की वजह से रात के करीब 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल से मैरवा से अपने घर जा रहे थे

रास्ते में उन्हें तीन उचक्कों ने पीछा किया. जब वे पूनक गांव के समीप पहुंचे, तो कुछ लोगों को देख उन्होंने मदद मांगी. यह देख उचक्कों में से दो भागने में सफल हो गये. वहीं, एक उचक्का ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया. ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया.

थाना प्रभारी शाहिद हुसैन ने बताया कि गिरफ्तार उचक्का खैराटी निवासी राजेश राम है. उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि इसके साथी रामबहादुर यादव व फैयाज मियां भागने में सफल रहे है. उसे पुलिस तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन