गर्मी का सितम, पारा 33 डिग्री के पार

Updated at : 10 Oct 2017 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
गर्मी का सितम, पारा 33 डिग्री के पार

चिलचिलाती धूप में घर से निकलना मुश्किल छपरा(नगर) : अक्तूबर माह में पड़ रही गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशानी में डाल रखा है. मौसम की इस बेरुखी से हर कोई त्रस्त दिख रहा है. सुबह 10 बजे पारा 32 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं दोपहर 12 बजे के बाद पारा 33 डिग्री […]

विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में घर से निकलना मुश्किल
छपरा(नगर) : अक्तूबर माह में पड़ रही गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशानी में डाल रखा है. मौसम की इस बेरुखी से हर कोई त्रस्त दिख रहा है.
सुबह 10 बजे पारा 32 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं दोपहर 12 बजे के बाद पारा 33 डिग्री के पार हो गया. दोपहर दो बजे पारा 34 डिग्री दर्ज किया गया. घर से निकलते ही लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मई-जून जैसी गर्मी पड़ने से जीना मुहाल हो रहा है. दिन के समय बिना पंखे, कूलर व एससी के एक मिनट भी गुजरना असहज हो रहा है. वहीं शाम के समय भी ऊमस भरी गर्मी अपना असर दिखा रही है. स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे हो या सड़क चलते राहगीर हर कोई मौसम के इस बदले हुए अंदाज से परेशान दिख रहा है.
गत पांच वर्षों में बदला है मौसम का मिजाज : शहर में रहने वाले बुजुर्गों का कहना है कि अक्तूबर माह में पहले मौसम का ऐसा मिजाज नहीं रहता था. लगभग पांच वर्षों से मौसम का यह रुख देखने को मिला है.
दहियांवा निवासी लक्ष्मण प्रसाद बताते हैं कि पांच-छह साल पहले दशहरा के बाद हल्की ठंड शुरू हो जाती थी. दिन की धूप उतनी कड़क नहीं होती थी. शाम के समय हल्का चादर या शॉल ओढ़कर लोग सड़कों पर निकलते थे. वहीं रात में पंखा चलने पर ठंड का एहसास होता था. हालांकि कुछ वर्षों में मौसम का मिजाज बदला हो. अक्तूबर में पड़ रही इतनी गर्मी और कड़क धूप हैरान कर देने वाली है.
महमूदचौक निवासी विनोद प्रसाद बताते हैं कि अब मौसम का कोई ठिकाना नहीं रहा. ऐसी गर्मी पड़ रही है, जैसे अक्तूबर का नहीं बल्कि जून-जुलाई का महीना हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन