RR vs RCB: गुवाहाटी में बारिश ने बिगाड़ा खेल, टॉस में देरी

Updated:
विज्ञापन

बारिश के कारण टॉस में देरी, Pic- Social Media/X

RR vs RCB Weather Report: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने हैं. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में तेज बारिश के कारण टॉस में देरी हुई है. पिच को कवर्स से ढक दिया गया है. रात 8 बजे के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

RR vs RCB Weather Report: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस महत्वपूर्ण मैच की शुरुआत से पहले ही बारिश ने खेल बिगाड़ दिया है. शुरुआत में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली थी, लेकिन कुछ ही देर में यह तेज बारिश में बदल गई. इसी कारण से टॉस में देरी हो गई है. ग्राउंड स्टाफ ने पिच को बड़े कवर्स से ढक दिया है ताकि मैदान को पूरी तरह से सूखा रखा जा सके.

विज्ञापन

तय समय पर नहीं हो सका टॉस

इस मैच के लिए शाम 7 बजे टॉस होने का समय था. इसके ठीक आधे घंटे बाद 7:30 बजे से मैच की पहली गेंद फेंकी जानी थी. लेकिन गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश के कारण टॉस अपने तय समय पर नहीं हो पाया. ग्राउंड स्टाफ पूरी सावधानी बरत रहा है. जब तक मौसम साफ नहीं होता, कवर्स मैदान पर ही मौजूद रहेंगे. बारिश रुकने के बाद ही मैच अधिकारी मैदान का जायजा लेंगे और मैच शुरू करने का नया समय तय करेंगे.

रात 8 बजे होगा टॉस

आईपीएल की ओर से जानकारी दी गई है कि अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण कर लिया है. रात 8 बजे टॉस होगी. मैच की पहली गेंद रात 8:15 बजे फेंकी जाएगी. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दुबारा बारिश न हो और उन्हें पूरा खेल का आनंद लेने का मौका मिले.

रात 8 बजे के बाद मौसम खुलने की उम्मीद

एक्यूवेदर की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को गुवाहाटी में शाम के समय हल्की बारिश होने की संभावना पहले से जताई गई थी. इस समय गुवाहाटी शहर का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. मौसम रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रात 8 बजे के बाद आसमान साफ होने की उम्मीद है. ऐसे में यह बारिश केवल कुछ समय के लिए हो सकती है. फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश जल्दी रुके और मैच जल्द शुरू हो सके.

IPL 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन

इस सीजन में राजस्थान और बेंगलुरु की टीमों ने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है. राजस्थान ने अब तक कुल तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत हासिल की है. दूसरी तरफ, बेंगलुरु की टीम भी मुंबई और चेन्नई को हराने के बाद राजस्थान के खिलाफ अपना तीसरा मैच खेलने उतरी है. इस मैदान का पिछला रिकॉर्ड देखें तो राजस्थान और मुंबई के बीच हुए मुकाबले में भी बारिश आई थी. इसके बाद उस मैच को 11-11 ओवर का किया गया था, जिसमें राजस्थान ने 27 रन से जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें-

LSG vs GT किसको सपोर्ट करेंगी सारा तेंदुलकर? रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल

संजीव गोयनका हुए मुकुल चौधरी के मुरीद, पोस्ट में टीम को लेकर कही यह बात

IPL 2026: अनकैप्ड खिलाड़ियों का धमाल, वैभव, समीर और मुकुल ने जीता दिल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola