स्मार्ट पार्क में दिखेगी ग्रीनरी, बनेगा किड्स जोन

Updated at : 29 Aug 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
स्मार्ट पार्क में दिखेगी ग्रीनरी, बनेगा किड्स जोन

कवायद. प्रदूषण से रोकथाम के लिए अमृत योजना के तहत शहर को मिलेगा स्मार्ट पार्क छपरा(नगर) : शहर में बढ़ते प्रदूषण से रोकथाम के लिए अमृत योजना के तहत स्मार्ट पार्क का निर्माण कराया जा रहा है. जिला स्कूल कैंपस के पीछे बन रहे इस पार्क में सैकड़ों की संख्या में हरे-भरे पेड़ पौधे लगाये […]

विज्ञापन

कवायद. प्रदूषण से रोकथाम के लिए अमृत योजना के तहत शहर को मिलेगा स्मार्ट पार्क

छपरा(नगर) : शहर में बढ़ते प्रदूषण से रोकथाम के लिए अमृत योजना के तहत स्मार्ट पार्क का निर्माण कराया जा रहा है. जिला स्कूल कैंपस के पीछे बन रहे इस पार्क में सैकड़ों की संख्या में हरे-भरे पेड़ पौधे लगाये जायेंगे साथ ही सुंदर व आकर्षक फूल भी स्मार्ट पार्क की शोभा बढ़ायेंगे. वैसे शहर जिन्हें स्मार्ट सिटी का दर्जा नहीं मिल सका है, वहां अमृत योजना के तहत ग्रीन जोन का निर्माण किया जाना है, जिससे शहर की हरियाली बरकरार रह सके. साथ ही शहर की प्राकृतिक सौंदर्यता भी बनी रहे.
इस पार्क में वैसे फूल-पौधे भी लगाये जायेंगे, जो प्रदूषण नियंत्रण में सहायक होंगे. पार्क निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. हालांकि संवेदक मदन कुमार सिंह ने बताया कि अभी बालू मिलने में कठिनाई हो रही है, जिस वजह से पार्क के कंस्ट्रक्शन कार्य में रुकावट आयी है. टाइल्स लगाने और ट्री जोन बनाने का कार्य फिलहाल हो रहा है.
कंप्लीट ग्रीन जोन होगा स्मार्ट पार्क : जिला स्कूल के परिसर में बन रहा यह स्मार्ट पार्क शहर का पहला ग्रीन जोन होगा. 76 लाख की लागत से बन रहे इस पार्क के मेंटेनेंस के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की जायेगी. पार्क के बीच में विशाल फव्वारा लगाया जायेगा. गुलाब और डहेलिया के दर्जनों किस्म के पौधे इस पार्क की शोभा बढ़ायेंगे.
पार्क के चारों तरफ पैदल सड़क भी बनायी जा रही है, जिसके अगल-बगल अशोक के छायादार वृक्ष लगाये जायेंगे. पार्क के अंदर प्लास्टिक की सामग्रियां ले जाने पर बैन रहेगा. साथ ही यह धूम्रपान पर भी पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जायेगा. पार्क के मैदान में उन्नत किस्म के घास लगाये जायेंगे. हर वर्ष इसके मेंटेनेंस एवं रखरखाव के लिए टेंडर भी डाला जायेगा.
पार्क की खासियत
पीने के लिए मिलेगा आरो वाटर
पार्क के मध्य में लगेगा वाटर फाउंटेंट
बच्चों के लिए होगा किड्स जोन
कई किस्म के गुलाब व डहेलिया
पार्क के चारों तरफ फुटपाथ
इंट्री के लिए लेना होगा टिकट
डे-नाईट ड्यूटी करेंगे सुरक्षाकर्मी
मेंटेनेंस पर दिया जायेगा विशेष ध्यान
शहर की ग्रीनरी बढ़ाने के लिए यह पार्क उपयोगी साबित होगा. इसके मेंटेनेंस पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. यह पार्क आकर्षक फूल-पौधों से सुसज्जित होगा.
प्रिया देवी, मेयर, छपरा
टिकट खरीद कर मिलेगा प्रवेश
स्मार्ट पार्क की हरियाली का आनंद उठाने के लिए आम लोगों को भी प्रवेश की अनुमति मिलेगी. हालांकि इसके लिए लोगों को पार्क के कार्यालय से टिकट खरीदना होगा. टिकट की वैधता भी उस पर अंकित रहेगी. आम लोगों के लिए पार्क खुलने का शेड्यूल भी बनाया जायेगा. इसके साथ ही फोटो सेशन कराने के लिये तथा टेलीफिल्म व एल्बम की शूटिंग के लिए अतिरिक्त चार्ज लिया जायेगा. पार्क में लोगों के बैठने के लिए छोटे-छोटे बेंच लगाये जायेंगे. सुरक्षा के दृष्टिकोण से गार्ड की तैनाती रहेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन