85 सौ लीटर शराब पर चली जेसीबी

Updated at : 28 Aug 2017 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
85 सौ लीटर शराब पर चली जेसीबी

बनियापुर : शराबबंदी के बाद थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों से पुलिस द्वारा बरामद लगभग 85 सौ लीटर शराब को बनियापुर सीओ के निर्देश में रविवार को नष्ट किया गया. सीओ ललन सिंह के अनुसार शराब नष्ट करने का आदेश जिलाधिकारी द्वारा जारी किया गया था. मौके पर थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह तथा उत्पात विभाग के […]

विज्ञापन
बनियापुर : शराबबंदी के बाद थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों से पुलिस द्वारा बरामद लगभग 85 सौ लीटर शराब को बनियापुर सीओ के निर्देश में रविवार को नष्ट किया गया. सीओ ललन सिंह के अनुसार शराब नष्ट करने का आदेश जिलाधिकारी द्वारा जारी किया गया था. मौके पर थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह तथा उत्पात विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे.
सीओ ने बताया कि पूर्ण शराबबंदी की घोषणा के बाद भी क्षेत्र में धंधेबाजों द्वारा शराब विक्रय की कोशिश की गयी. इस मंसूबे को नाकामयाब करते हुए थाना पुलिस ने पुछरी, लौवां, धोबवल समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब तथा देशी शराब की बरामदगी की थी. बरामद कुल शराब को बनियापुर के गंडकी नदी के घाट पर नष्ट किया गया. सीओ ने बताया कि पूर्ण शराबबंदी की घोषणा के बाद शराब विक्रय, अवैध शराब रखने या उपयोग करने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन