जमीन संबंधी विवाद में दूसरे पक्ष ने करायी प्राथमिकी

परसा : परसा थाना क्षेत्र के भलवाहिया गांव में पिछले दिनों भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी और बमबाजी की घटना को लेकर बुधवार को दूसरे पक्ष के जख्मी राज किशोर राय ने थाना में दो महिलाओं समेत 18 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में जख्मी द्वारा बताया गया है कि […]
परसा : परसा थाना क्षेत्र के भलवाहिया गांव में पिछले दिनों भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी और बमबाजी की घटना को लेकर बुधवार को दूसरे पक्ष के जख्मी राज किशोर राय ने थाना में दो महिलाओं समेत 18 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में जख्मी द्वारा बताया गया है कि गत 21 अगस्त को अपने धान की खेत में सोहनी कर रहा था,
तभी गांव के ही रघुवंश राय, राम बाबू राय, पप्पू कुमार, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, मनेजर राय सहित दो महिलाओं समेत 18 लोग पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे, जिसका विरोध करने पर एक व्यक्ति के कहने पर मेरे शरीर पर बम फेंक दिया गया, जिससे पूरी तरह जख्मी हो गया. तभी पप्पू कुमार ने तलवार से वार कर दिया. जिससे अंगुली कट गयी. मुझे बचाने पहुंचे मेरी पत्नी, भाई, पुत्र, भतीजा समेत परिजनों को उक्त लोगों द्वारा रड, लाठी, डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




