तीन बच्चों के साथ महिला ने किया विषपान, एक बच्चे की मौत
Updated at : 14 Aug 2017 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा(सारण) : जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के शिल्हौड़ी गांव में एक महिला ने तीन बच्चों के साथ रविवार की सुबह विषपान कर लिया जिसमें से तीन वर्षीय बादल कुमार की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. बताया जाता है कि अरूण यादव की पत्नी अनिता देवी ने अहले सुबह अपने तीन […]
विज्ञापन
छपरा(सारण) : जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के शिल्हौड़ी गांव में एक महिला ने तीन बच्चों के साथ रविवार की सुबह विषपान कर लिया जिसमें से तीन वर्षीय बादल कुमार की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. बताया जाता है कि अरूण यादव की पत्नी अनिता देवी ने अहले सुबह अपने तीन बच्चों को सल्फास की गोली मिला कर खाना खिला दिया और खुद भी विषपान कर लिया जिससे सभी अचेत हो गये.
सभी को आनन फानन में इलाज के लिए मढौरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में भी भर्ती कराने के बाद चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया लेकिन मरीजों की स्थिति बिगड़ गयी और तीन वर्षीय बादल कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इसके बाद शेष तीन मरीजों को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. विषपान से अचेत तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. विषपान से अचेत होने वालों में शिल्हौड़ी गांव के अरूण यादव की पत्नी अनिता देवी(35वर्ष), झुलाकी कुमारी(4वर्ष), अनिल कुमार (6वर्ष), तथा बादल कुमार (3वर्ष) शामिल हैं.
जिसमें बादल कुमार की मौत हो चुकी है. अनिता देवी समेत तीन की हालत काफी खराब है. महिला कई दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी. पुलिस इसकी जांच कर रही है. फिलहाल उनका इलाज पीएमसीएच पटना में चल रहा है.बताया जाता है कि अनीता देवी के पति अरुण यादव किसी दूसरे राज्य में प्राइवेट कंपनी मे मजदूरी करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




