इस हफ्ते किस राशि वालों की जेब भरेगी? किसका बढ़ेगा खर्चा? पढ़ें 12 से 18 अप्रैल तक का साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल
Weekly Financial Horoscope 12 to 18 April 2026: इस हफ्ते आपके आर्थिक सितारे चमकने वाले हैं. 12 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक का समय निवेश, व्यापार और कमाई के नए अवसर लेकर आया है. चाहे आप बिजनेस मालिक हों, स्टार्टअप चला रहे हों या नौकरीपेशा वाले हैं. इस हफ्ते हर कदम पर धन के नए मार्ग खुल सकते हैं.
Weekly Financial Horoscope 12 to 18 April 2026: इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए अचानक लाभ और बड़े प्रोजेक्ट्स के अवसर मिलने के योग है, तो कुछ राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह है. इस सप्ताह पुराने कर्ज का निपटारा करना और परिवार व व्यापार में संतुलन बनाए रखना सबसे बड़ा धन लाभ दिला सकता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से मीन तक सभी राशियों का पूरा आर्थिक और बिजनेस राशिफल, जो बताएगा कि इस हफ्ते कहां फायदा है, कहां सावधानी जरूरी है और कौन सा दिन आपके लिए सबसे भाग्यशाली रहेगा. इस हफ्ते का शुभ रंग, नंबर और आर्थिक उपाय भी जान लीजिए, जिससे आप न सिर्फ पैसे की स्थिति सुधार सकते हैं, बल्कि भविष्य में मजबूत वित्तीय स्थिति भी बना सकते हैं.
मेष साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
इस हफ्ते आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी शुक्र पहले भाव में मौजूद हैं तथा एकादश भाव के स्वामी शनि द्वादश भाव में मंगल और बुध के साथ स्थित हैं. पूरे सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि के दशम, एकादश और द्वादश भाव में तथा अंतिम दिन पहले भाव में गोचर करेंगे. खर्च आपके आर्थिक मामलों में स्थिरता और नए अवसर दिखाई दे रहे हैं. व्यापार में निवेश सोच-समझकर करें. जल्दबाजी नुकसान दे सकती है.14 अप्रैल को सूर्य आपकी राशि के पहले भाव में गोचर करेंगे, जिससे शुक्रादित्य योग बनेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या बोनस मिलने की संभावना हो सकती है. किसी पुराने निवेश को लेकर नई योजना बना सकते हैं. बिजनेस पार्टनरशिप में समझदारी से कदम उठाएं, छोटी गलतियां भी बड़ी आर्थिक हानि ला सकती हैं. इस हफ्ते आपकी मेहनत के अनुसार आमदनी में वृद्धि होगी. लोन या क्रेडिट मामलों में सतर्क रहें. अचल संपत्ति में निवेश करने का विचार कर सकते हैं.
आर्थिक उपाय: मंगलवार को अपने घर के मुख्य द्वार पर चांदी का सिक्का रखें और सूर्य मंत्र का जाप करें.
भाग्यशाली दिन : रविवार ,बुधवार और गुरुवार.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ नंबर: 1, 5
वृषभ साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
इस हफ्ते आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी बुध ग्रह एकादश भाव में मंगल, शनि और सूर्य के साथ है. एकादश भाव के स्वामी गुरु, दूसरे भाव में रहेंगे. चंद्रमा आपकी राशि के नवम दशम, एकादश में भाव में रहेंगे और सप्ताह के अंतिम दिन द्वादश भाव में गोचर करेंगे. इस हफ्ते वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. कारोबार और निवेश में नए अवसर सामने आएंगे. पुराने प्रोजेक्ट्स में लाभ होगा और नए क्लाइंट जुड़ने की संभावना है. नौकरीपेशा लोग अपनी मेहनत का फल देखेंगे. प्रमोशन या बोनस मिलने के योग हैं. 14 अप्रैल को सूर्य आपकी राशि की द्वादश भाव में गोचर करेंगे, जिससे शुक्रादित्य योग बनेगा. खर्चों में संयम रखने से भविष्य में वित्तीय संतुलन बना रहेगा. अचल संपत्ति में निवेश करने से लंबी अवधि में लाभ होगा. किसी पुराने कर्ज का निपटारा करने के लिए यह हफ्ता अच्छा है. स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश सोच-समझकर करें. बिजनेस में साझेदारी से लाभ मिलने के संकेत हैं.
भाग्यशाली दिन: सोमवार और गुरुवार
आर्थिक उपाय: शुक्रवार को अपने ऑफिस या घर में पत्ते वाले पौधे रखें और धन का मंत्र बोलें.
शुभ रंग: हरा और नीला
शुभ नंबर: 6, 2
मिथुन साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह चुनौतियों से भरा रहेगा. क्योंकि इस हफ्ते आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी चंद्रमा अष्टम, नवम, दशम तथा सप्ताह के अंतिम दिन एकादश भाव में रहेंगे. एकादश भाव के स्वामी मंगल ग्रह दशम भाव में सूर्य बुध और शनि के साथ है. यह हफ्ता वित्तीय दृष्टि से चुनौती और अवसर दोनों लेकर आएगा. बिजनेस में नए क्लाइंट जुड़ेंगे और प्रोजेक्ट्स में लाभ होगा. 14 अप्रैल को सूर्य आपकी राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे, जहां पर शुक्र ग्रह और सूर्य की युति होगी. नौकरीपेशा लोग ऑफिस में सराहना पाएंगे, लेकिन अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है. इसलिए बजट का ध्यान रखना जरूरी है. निवेश में जल्दबाजी न करें, रिसर्च के बाद कदम उठाएं. अचल संपत्ति में निवेश का विचार लाभकारी रहेगा. पुराने कर्ज का निपटारा करना सही समय है. शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में सोच-समझकर कदम उठाएं. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है. परिवार और व्यापार में संवाद बनाए रखने से लाभ बढ़ेगा.
भाग्यशाली दिन: मंगलवार और शुक्रवार
आर्थिक उपाय: बुधवार को हरे रंग के वस्त्र पहनकर किसी जरूरतमंद को अनाज दान करें.
शुभ रंग: पीला और सफेद
शुभ नंबर: 3, 8
कर्क साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
इस हफ्ते आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी सूर्य नवम भाव में मंगल बुध तथा शनि के साथ मौजूद हैं और एकादश भाव के स्वामी शुक्र दशम भाव में रहेंगे. चंद्रमा आपकी राशि की सातवें, आठवें और नवम भाव में रहेंगे. अंतिम दिन दशम भाव में गोचर करेगे.यह हफ्ता आर्थिक मामलों में लाभकारी रहेगा. पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं.14 अप्रैल को सूर्य आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे, जहां पर शुक्रादित्य योग बनेगा. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट और क्लाइंट जुड़ेंगे. नौकरीपेशा लोग अपने काम में सराहना पाएंगे और प्रमोशन या बोनस मिलने के योग हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखने से भविष्य में वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी. निवेश में जल्दबाजी न करें, पहले रिसर्च करें. अचल संपत्ति और म्यूचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा. बैंकिंग और लोन संबंधी मामलों में सतर्कता जरूरी है. परिवार के साथ आर्थिक निर्णय साझा करने से लाभ बढ़ेगा.
भाग्यशाली दिन: मंगलवार और शनिवार
आर्थिक उपाय: शनिवार को अपने घर के दरवाजे पर हल्दी-चावल रखें और धन मंत्र बोलें.
शुभ रंग: चांदी और हल्का नीला
शुभ नंबर: 4, 7
सिंह साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
इस सप्ताह आपकी राशि के दूसरे तथा एकादश भाव के स्वामी बुध ग्रह अष्टम भाव में मंगल, सूर्य और शनि के साथ रहेंगे. चंद्रमा आपकी राशि की छठे सातवें, अष्टम भाव में तथा अंतिम दिन नवम भाव में गोचर करेंगे. यह हफ्ता आर्थिक दृष्टि से उत्साहजनक रहेगा. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट्स और साझेदारियों से लाभ होगा. आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत हैं. 14 अप्रैल को सूर्य आपके राशि की नवम भाव में गोचर करेंगे, जहां पर शुक्रादित्य योग बनेगा. खर्चों में संयम रखने से वित्तीय संतुलन बना रहेगा. नौकरीपेशा लोग किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता पाएंगे और प्रमोशन या बोनस मिलने के योग हैं. निवेश में जल्दबाजी न करें, पहले योजना बनाएं. अचल संपत्ति, स्टॉक्स और म्यूचुअल फंड में लाभ के संकेत हैं. पुराने कर्ज का निपटारा करने से मानसिक और आर्थिक संतुलन मिलेगा. पार्टनरशिप या साझेदारी में स्पष्ट समझदारी रखें.
भाग्यशाली दिन: बुधवार और रविवार
आर्थिक उपाय: बुधवार को सूरज की ओर मुंह करके दान करें और घर में लाल वस्तु रखें.
शुभ रंग: सुनहरा और नारंगी
शुभ नंबर: 1, 9
कन्या साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
इस सप्ताह शुक्र ग्रह आपकी राशि के अष्टम भाव रहेंगे. वहीं एकादश भाव के स्वामी ग्रह चंद्रमा पंचम, छठे सातवें तथा अंतिम दिन आठवें भाव में गोचर करेंगे. शनि, मंगल, बुध तथा सूर्य की युति आपकी राशि के सातवें भाव में है, जो आर्थिक स्थिरता और लाभ का संकेत देता है. नौकरीपेशा लोग प्रोजेक्ट में सफलता और सराहना पाएंगे. बिजनेस में साझेदारी से फायदा होगा. पुराने कर्ज का निपटारा करने से मानसिक संतुलन मिलेगा. 14 अप्रैल को सूर्य आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर करेंगे, जहां पर सूर्य और शुक्र की युति होगी. निवेश में सोच-समझकर कदम उठाना लाभकारी रहेगा. अचल संपत्ति, स्टॉक्स और म्यूचुअल फंड में निवेश के अच्छे अवसर हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. बिजनेस और परिवार में संवाद बनाए रखने से लाभ बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोग अपने वरिष्ठों से मार्गदर्शन लें.
भाग्यशाली दिन सोमवार और गुरुवार हैं.
आर्थिक उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और लक्ष्मी मंत्र का जाप करें.
शुभ रंग: हल्का हरा और सफेद
शुभ नंबर: 5, 6
तुला साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
तुला राशि वालों के लिए यह हफ्ता बेहद खास रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी मंगल तथा एकादश भाव के स्वामी सूर्य, बुध और शनि के साथ छठे भाव में है. चंद्रमा आपकी राशि की चतुर्थ, पंचम तथा छठे भाव में तथा अंतिम दिन सातवें भाव में गोचर करेंगे. वित्तीय दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा. नए निवेश और बिजनेस के अवसर सामने आएंगे. नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे और पदोन्नति या बोनस मिलने की संभावना है. 14 अप्रैल को सूर्य आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर करेंगे, जहां पर शुक्र और सूर्य की युति होगी. इसलिए खर्चों में संयम रखें और बजट बनाकर चलें. शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश सोच-समझकर करें. अचल संपत्ति में निवेश लाभकारी रहेगा. पुराने बिल का भुगतान करने से मनोवैज्ञानिक और आर्थिक संतुलन मिलेगा. पार्टनरशिप या साझेदारी में समझदारी रखें. घर और व्यापार दोनों में संतुलन बनाए रखें.
भाग्यशाली दिन: शुक्रवार और रविवार
आर्थिक उपाय: शुक्रवार को गुलाबी या लाल वस्त्र पहनकर किसी गरीब या जरूरतमंद को फल या मिठाई दान करें.
शुभ रंग: नीला और गुलाबी
शुभ नंबर: 2, 8
वृश्चिक साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभ और स्थिरता लेकर आएगा. क्योंकि आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी गुरु अष्टम भाव में रहेंगे तथा एकादश भाव के स्वामी बुध ग्रह पंचम भाव में मंगल, सूर्य और शनि के साथ मौजूद रहेंगे. चंद्रमा आपकी राशि के तीसरे, चौथे पांचवे भाव में तथा अंतिम दिन छठे भाव में गोचर करेंगे. बिजनेस में नए क्लाइंट और प्रोजेक्ट्स जुड़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोग प्रमोशन और बोनस के लिए तैयार रहें. खर्चों में संयम जरूरी है. 14 अप्रैल को सूर्य आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेंगे, जहां पर सूर्य और शुक्र की युति होगी. इसलिए आप निवेश में जल्दबाजी से बचें. अचल संपत्ति और शेयर मार्केट में लाभ के संकेत हैं. पुराने कर्ज का निपटारा करना समयानुकूल रहेगा. बिजनेस में भागीदारी से लाभ हो सकता है. परिवार और व्यापार में संवाद बनाए रखें.
भाग्यशाली दिन: मंगलवार और शनिवार
आर्थिक उपाय: मंगलवार को घर में लाल फूल के साथ दीपक जलाएं और धन का मंत्र बोलें.
शुभ रंग: लाल और काला
शुभ नंबर: 3, 7
धनु साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
धनु राशि वालों के लिए यह हफ्ता आर्थिक उन्नति और लाभ का संकेत दे रहा है. क्योंकि इस सप्ताह आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी ग्रह शनि मंगल, बुध और सूर्य के साथ चौथे भाव में रहेंगे. एकादश भाव के स्वामी शुक्र ग्रह पंचम भाव में रहेंगे. चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे, तीसरे चौथे भाव में तथा अंतिम दिन छठे भाव में गोचर करेंगे. बिजनेस में साझेदारी लाभकारी रहेगी. नौकरीपेशा लोग प्रमोशन या बोनस पाने के अवसर में हैं. निवेश में जल्दबाजी से बचें. पुराने कर्ज का भुगतान करने से मानसिक संतुलन मिलेगा. 14 अप्रैल को सूर्य आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेंगे, जहां पर शुक्र और सूर्य की युति होगी. जिसेसे अचल संपत्ति में निवेश लंबी अवधि तक लाभ देगा. खर्चों में संयम रखने से वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में सोच-समझकर कदम उठाएं. परिवार और व्यापार में संवाद बनाए रखें.
भाग्यशाली दिन: बुधवार और शुक्रवार
आर्थिक उपाय: बुधवार को पीले या सुनहरे वस्त्र पहनकर किसी मंदिर में तिल का दान करें.
शुभ रंग: पीला और नारंगी
शुभ नंबर: 1, 5
मकर साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए यह हफ्ता आर्थिक दृष्टि से स्थिर और लाभकारी रहेगा. क्योंकि आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी ग्रह शनि और एकादश भाव के स्वामी मंगल दोनों तीसरे भाव में सूर्य बुध के साथ है. चंद्रमा आपकी राशि के पहले, दूसरे, तीसरे भाव में तथा अंतिम दिन चौथे भाव में गोचर करेंगे. नए प्रोजेक्ट और क्लाइंट जुड़ने की संभावना है. नौकरीपेशा लोग अपने काम में सराहना पाएंगे. 14 अप्रैल को सूर्य आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे, जहां पर पहले से शुक्र ग्रह मौजूद रहेंगे. बिजनेस में साझेदारी से लाभ होगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें. निवेश में सोच-समझकर कदम उठाएं. अचल संपत्ति या म्यूचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा. पुराने कर्ज का निपटारा करने से मन हल्का होगा. परिवार और व्यापार में संतुलन बनाए रखें.
भाग्यशाली दिन: सोमवार और शनिवार
आर्थिक उपाय: शनिवार को घर में नीले रंग का कोई छोटा सामान रखें और लक्ष्मी मंत्र का जाप करें.
शुभ रंग: नीला और सुनहरा
शुभ नंबर: 4, 8
कुम्भ साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
कुम्भ राशि वालों के लिए यह हफ्ता आर्थिक रूप से सकारात्मक रहेगा. क्योंकि दूसरे तथा एकादश भाव के स्वामी गुरु पंचम भाव में स्थित रहेंगे. शनि, मंगल, बुध और सूर्य की युति दूसरे भाव में है. चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश, पहला, दूसरा भाव में तथा अंतिम दिन तीसरे भाव में गोचर करेंगे. बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे और आमदनी में बढ़ोतरी होगी. नौकरीपेशा लोग किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता पा सकते हैं. 14 अप्रैल को सूर्य आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेंगे, जहां पर शुक्र और सूर्य की युति होगी, जिसे खर्चों में संयम रखना जरूरी है. निवेश में जल्दबाजी न करें. अचल संपत्ति और शेयर मार्केट में लाभ के योग हैं. पुराने कर्ज का निपटारा करना अच्छा रहेगा. पार्टनरशिप में संतुलन बनाए रखें. परिवार और व्यापार में संवाद बढ़ाने से लाभ मिलेगा.
भाग्यशाली दिन: मंगलवार और गुरुवार
आर्थिक उपाय: गुरुवार को घर में पानी के बर्तन में सिक्के डालें और कुछ समय सूर्य की रोशनी में रखें.
शुभ रंग: हल्का नीला और सफेद
शुभ नंबर: 2, 6
मीन साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए यह हफ्ता वित्तीय मामलों में उन्नति और लाभ का संकेत दे रहा है. क्योंकि आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी मंगल ग्रह तथा एकादश भाव के स्वामी शनि केंद्र यानी पहला भाव में सूर्य और बुध के साथ बैठे है. चंद्रमा आपकी राशि के एकादश, द्वादश पहला भाव में तथा अंतिम दिन दूसरे भाव में गोचर करेंगे. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट जुड़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोग प्रमोशन या बोनस पाने के अवसर में हैं. खर्चों में संयम रखना जरूरी है. निवेश में सोच-समझकर कदम उठाएं. 14 अप्रैल को सूर्य आपकी राशि की दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जहां पर शुक्र और सूर्य की युति होगी. अचल संपत्ति और शेयर मार्केट में लाभ के संकेत हैं. पुराने कर्ज का निपटारा करने से मनोवैज्ञानिक संतुलन मिलेगा. पार्टनरशिप में समझदारी जरूरी है. परिवार और व्यापार में संवाद बनाए रखने से लाभ बढ़ेगा.
भाग्यशाली दिन: शुक्रवार और रविवार
आर्थिक उपाय: शुक्रवार को तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और हरे रंग की चीज दान करें.
शुभ रंग: हरा और नीला
शुभ नंबर: 3, 9
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




