आज आयेंगे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, तैयारियां पूरी

Updated at : 14 Aug 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
आज आयेंगे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, तैयारियां पूरी

छपरा/परसा. आगामी 27अगस्त को पटना में होनेवाली भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली की तैयारी तथा सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छपरा आगमन को देखते हुए भव्य तैयारी की जा रही है. सोमवार को रामजयपाल महाविद्यालय के प्रांगण में सभा को भी संबोधित करेंगे. इस संबंध में जानकारी देते हुए राजद विधायक जीतेंद्र […]

विज्ञापन

छपरा/परसा. आगामी 27अगस्त को पटना में होनेवाली भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली की तैयारी तथा सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छपरा आगमन को देखते हुए भव्य तैयारी की जा रही है. सोमवार को रामजयपाल महाविद्यालय के प्रांगण में सभा को भी संबोधित करेंगे.

इस संबंध में जानकारी देते हुए राजद विधायक जीतेंद्र कुमार राय ने बताया कि राजद सुप्रीमो की सभा भव्य व ऐतिहासिक होगी. मौके पर तरैया विधायक मुंद्रिका राय, पूर्व विधायक रंधीर सिंह, जिलाध्यक्ष जिलानी मोबीन, राधे राय, प्रवक्ता डॉ राजेश रंजन, सागर नौशेरवान, अनिल कुमार यादव, उपेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे. रैली की तैयारी को लेकर पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक चंद्रिका राय ने परसा विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण किया. मौके पर राजद अध्यक्ष डॉ नागेश्वर प्रसाद राय आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन