टेंपो व कार भिड़े एक दर्जन घायल

Updated at : 11 Aug 2017 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो व कार भिड़े एक दर्जन घायल

एनएच 85 पर हुआ हादसा पानी भरे गड्ढे में पलटी कार दो घायलों की स्थिति गंभीर छपरा रेफर दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग के जैतपुर, दाउदपुर नंदलाल सिंह कॉलेज ओर भोला ढ़ाला के बीच गुरुवार को मारुति कार व टेंपो वाहन के आमने-सामने भिड़ंत में करीब एक दर्जन से अधिक सवार यात्री गंभीर रूप […]

विज्ञापन

एनएच 85 पर हुआ हादसा पानी भरे गड्ढे में पलटी कार

दो घायलों की स्थिति गंभीर छपरा रेफर
दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग के जैतपुर, दाउदपुर नंदलाल सिंह कॉलेज ओर भोला ढ़ाला के बीच गुरुवार को मारुति कार व टेंपो वाहन के आमने-सामने भिड़ंत में करीब एक दर्जन से अधिक सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना उस वक्त कि है जब मारुति एकमा से छपरा की ओर तथा टेंपो दाउदपुर से सवारी लेकर एकमा जा रहा था. तभी दोनों वाहन-आपस में टकरा गये. जहां मारुति कार एनएच 85 के किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गयी.
बताया जाता है कि मारुति सवार लोग छपरा प्रभुनाथ नगर के एक परिवार के पांच लोग वहीं अन्य दो संबंधी जिसमें प्रवीण कुमार सिंह(40), गौरव कुमार सिंह(26), शिल्पी कुमारी(26), श्रुति कुमारी (3), शिखा देवी(24) तथा एक दो वर्षीय बच्ची घायलों में शामिल है. जिनका प्राथमिक उपचार पास के मजहरुल हक इंस्टीच्यूट ऑफ साइंस, जैतपुर में कराया गया. जहां चिकित्सक ने दो घायलों की गंभीर स्थिति को देख छपरा रेफर कर दिया. जबकि टेंपो में सवार दाउदपुर का कृष्णा महतो, नंदलाल राय बेलदारी सहित करीब सात अन्य लोग घायल बताये जाते हैं. जिनका उपचार निजी क्लिनिक में चल रहा है.
घटना के वक्त रेलवे भोला ढाला पर ड्यूटी में तैनात गेट मैन राजा राम गुप्ता ने घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में बताया कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में अपना नियंत्रण खो कर टकरा गये. मौके पर गेट मैन ने दौड़कर मारुति में फंसे लोगों को बारी-बारी से बाहर निकाला. तबतक दाउदपुर थाना पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन