बालू उत्खनन व परिवहन की निगरानी ने की जांच

डोरीगंज(छपरा) : डोरीगंज थाने में अंकित कांड संख्या -131/16 जो सारण के पूर्व डीएम दीपक आनंद के द्वारा किया गया था. जिसकी चर्चा सारण ही नहीं पूरे बिहार में थी. जिसके बाद बिहार सरकार के द्वारा इस केस को विजलेंस को जांच के लिए दिया गया. बुधवार की दोपहर पटना से आयी निगरानी की टीम […]
डोरीगंज(छपरा) : डोरीगंज थाने में अंकित कांड संख्या -131/16 जो सारण के पूर्व डीएम दीपक आनंद के द्वारा किया गया था. जिसकी चर्चा सारण ही नहीं पूरे बिहार में थी. जिसके बाद बिहार सरकार के द्वारा इस केस को विजलेंस को जांच के लिए दिया गया. बुधवार की दोपहर पटना से आयी निगरानी की टीम ने डोरीगंज स्थित रहरिया घाट, महुआ घाट ,तिवारी घाट, मशान घाट, सिंगही घाट तथा डोरीगंज आदि विभिन्न घाटों पर जाकर पूर्व से रखे बालू भंडारण की जांच की.
जिस दौरान निगरानी के डीएसपी पारस नाथ सिंह ने एक गाड़ी चालक से 04-10-16 के टोकन के संबंध पूछा. चालक विजय महतो ने बताया कि हमलोग को टोकन नहीं मिलता, हम लोग गाड़ी ऐसे ही चलाते थे. एफआइआर में अंकित चालकों से व साथ ही अन्य चालकों से 10 रुपये व 20 रुपये की नोट के कोड के बारे में भी पूछा गया, तो एक भी आदमी इसके बारे में कोई सच्चाई एफआइआर के मुताबिक नहीं बता पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




