नक्सली हमले की आशंका के मद्देनजर बढ़ी सुरक्षा
Updated at : 18 Jul 2017 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा(सारण). नक्सलियों के हमले की आशंका के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने हाइ अलर्ट घोषित कर दिया है और रेलवे स्टेशन, ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. रेलवे ट्रैक, पुल पुलिया, आरआरआइ केबिन , सुक्ष्म तरंग केंद्र, फ्यूलिंग प्वाइंट समेत सभी महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. पूर्वोत्तर रेलवे के […]
विज्ञापन
छपरा(सारण). नक्सलियों के हमले की आशंका के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने हाइ अलर्ट घोषित कर दिया है और रेलवे स्टेशन, ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. रेलवे ट्रैक, पुल पुलिया, आरआरआइ केबिन , सुक्ष्म तरंग केंद्र, फ्यूलिंग प्वाइंट समेत सभी महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी के महत्वपूर्ण ट्रेनों में मार्गरक्षण कराया जा रहा है और स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.
रेल पुलिस अधीक्षक वीएन झा तथा रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आर के शर्मा ने रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस को चौकसी बरतने का निर्देश दिया है.
बताया जाता है कि भाकपा माओवादी ने माओवादी नेता स्व चारू मजूमदार की पुण्यतिथि के अवसर पर 14 जुलाई से लेकर आगामी 28 जुलाई तक शहीद पखवाड़ा मनाया जायेगा. इस दौरान नक्सली संगठन की ओर से काला दिवस, शहीद मेला समेत कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. पूर्व में भी इस आयोजन के दौरान कई बड़ी घटनाएं हो चुकी है. इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने चौकसी बरतने का निर्देश दिया है. छपरा- सोनपुर रेल खंड पर रेलवे ट्रैक, पुल- पुलिया समेत अन्य स्थानों की निगरानी कड़ी कर दिया गया है. रात में छपरा- सोनपुर रेल खंड पर चलने वाली ट्रेनों का परिचालन पायलेटिंग के सहारे किया जा रहा है.
बढी नक्सली गतिविधियां : चारू मजूमदार की पुण्णतिथि को लेकर नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ गयी हैं और लेवी की वसूली की जा रही है. जिले के पानापुर, मकेर, डेरनी, भेल्दी तथा अमनौर थाना क्षेत्र में नक्सली संगठन की ओर से शहीद मेला समेत कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाने की खबर है.
हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है. रविवार को ही पुलिस ने दो नक्सलियों को लेवी मांगने के आरोप में दरियापुर में गिरफ्तार किया. ऐसी सूचना है कि चारू मजूमदार की पुण्यतिथि के आयोजन के लिए नक्सली लेवी की वसूली कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




