कट्टा व गोली के साथ दो अपराधी हुए गिरफ्तार

Updated at : 17 Jul 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
कट्टा व गोली के साथ दो अपराधी हुए गिरफ्तार

दरियापुर : नक्सली का भय दिखा कर पेट्रॉल पंप मालिक से पांच लाख रुपया लेवी मांगने वालों को स्थानीय पुलिस ने देसी कट्टे व एक गोली के साथ बेला बाजार से गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार राधिका पेट्रोल पंप दरियापुर के मालिक अशोक पंडित के मोबाइल पर अपने को नक्सली कहते हुए दो अपराधियों ने […]

विज्ञापन

दरियापुर : नक्सली का भय दिखा कर पेट्रॉल पंप मालिक से पांच लाख रुपया लेवी मांगने वालों को स्थानीय पुलिस ने देसी कट्टे व एक गोली के साथ बेला बाजार से गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार राधिका पेट्रोल पंप दरियापुर के मालिक अशोक पंडित के मोबाइल पर अपने को नक्सली कहते हुए दो अपराधियों ने पांच लाख रुपये की मांग की.

इसकी सूचना पेट्रोल पंप मालिक ने थाने में दी. इसके बाद थानाध्यक्ष श्रीचरण राम ने उस नंबर से स्वयं पैसा देने की बातचीत अशोक पंडित बन कर की और स्थानीय थाने के बेला बाजार पर अपराधियों को पैसा देने के लिए बुलाया. निर्धारित स्थान पर जब एक बाइक पर तीन अपराधी सवार होकर आये. वहां चारों ओर से सिविल ड्रेस में पुलिस मुस्तैद थी. बाइक से उतरते ही पुलिस के जवानों ने धर दबोचा व इस मामले में एक फरार हो गया. पकड़े गया दोनों अपराधी अमनौर थाना पुरैना गांव निवासी टुनटुन अंसारी तथा रंजीत कुमार बताये जाते हैं. स्थानीय पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है .

और तीसरा जो भाग निकला उसको पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है. इस दोनों के पास से देसी कट्टा लोडेड तथा बाइक बरामद की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन