सीसीटीवी कैमरे से कार्यालय में बिचौलियों पर रहेगी नजर

छपरा (सदर) : जिला परिवहन कार्यालय में बिचौलियों की कारगुजारी पर रोक लगाने की व्यवस्था विभाग ने कर दी है. सारण के जिला परिवहन पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण ने जिला परिवहन कार्यालय एवं उसके परिसर में विभिन्न छह स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं. जिससे बिचौलियों की मनमानी व मिली भगत का शिकार आम लोगों को […]
छपरा (सदर) : जिला परिवहन कार्यालय में बिचौलियों की कारगुजारी पर रोक लगाने की व्यवस्था विभाग ने कर दी है. सारण के जिला परिवहन पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण ने जिला परिवहन कार्यालय एवं उसके परिसर में विभिन्न छह स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं. जिससे बिचौलियों की मनमानी व मिली भगत का शिकार आम लोगों को नहीं होना पड़े. वहीं सभी कर्मचारियों को भी आम जनों के सुविधा के मद्देनजर कागजों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.
जिला परिवहन पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था एवं वाहनों की सघन तलाशी के लिए सुरक्षाबलों की मांग संबंधित पदाधिकारियों से की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




