दो भाइयों को सिटी राइड बस ने रौंदा, एक की मौत

गोरेयाकोठी : गोरेयाकोठी से अफराद को जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित सरेया के समीप शनिवार की सुबह दो भाइयों को तेज रफ्तार से आ रही सिटी राइड बस ने रौंद दिया. दोनों भाई पुणे से कमा कर घर लौट रहे थे. हादसे में छोटे भाई की मौत हो गयी, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप […]
गोरेयाकोठी : गोरेयाकोठी से अफराद को जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित सरेया के समीप शनिवार की सुबह दो भाइयों को तेज रफ्तार से आ रही सिटी राइड बस ने रौंद दिया. दोनों भाई पुणे से कमा कर घर लौट रहे थे. हादसे में छोटे भाई की मौत हो गयी, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे पीएचसी से सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर आगजनी करते हुए आवागमन ठप कर दिया.
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरेया मुसहर टोली के बहारन राउत के दो बेटे वीरू कुमार (21 वर्ष) व बुलेट कुमार (19 वर्ष) पुणे में नौकरी कर छह माह बाद घर लौट रहे थे. शनिवार की सुबह दोनों बस से अफराद मोड़ पर पहुंचे. वहां से महज दो किमी दूर गांव होने के चलते वे दोनों पैदल ही आ रहे थे. घर से आधा किमी पहले दोनों को तेज रफ्तार बस ने चपेट में ले लिया. वाहन की ठोकर से वीरू कुछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




