बांका में करेंट से छपरा के कांवरिया की मौत

तरैया : बांका के सूईया थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ के निकट गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक कांवरिया की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लालबाबू ठाकुर (28वर्ष) पिता नागेश्वर ठाकुर ग्राम व थाना तरैया जिला सारण के रूप में हुई […]
तरैया : बांका के सूईया थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ के निकट गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक कांवरिया की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लालबाबू ठाकुर (28वर्ष) पिता नागेश्वर ठाकुर ग्राम व थाना तरैया जिला सारण के रूप में हुई है. यह हादसा बस की छत पर रखे कांवर की पूजा करने के दौरान हुई. कांवरिया के सिर में हाइटेंशन तार सटने से चंद सेकेंड में कांवरिया ने खड़े अवस्था में ही दम तोड़ दिया.
साथी कांवरियों की मदद से बांस के सहारे उसे तार से अलग किया गया. फिर रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक डॉ नरेश प्रसाद व डॉ एसडी मंडल ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




