हिंगोरा मामले में दूसरे दिन भी जारी रहा प्रतिपरीक्षण

Updated at : 13 Jul 2017 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
हिंगोरा मामले में दूसरे दिन   भी जारी रहा प्रतिपरीक्षण

छपरा(कोर्ट) : गुजरात के उद्योगपति हनीफ हिंगोरा के पुत्र सोहैल के अपहरण मामले में बचाव पक्ष द्वारा दूसरे दिन भी प्रतिपरीक्षण जारी रहा. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अशोक कुमार गुप्ता के न्यायालय में चल रहे हिंगोरा मामले में साक्ष्य के लिए प्रस्तुत हुए सीआइडी के इंस्पेक्टर आर के ब्रह्मचारी का बचाव पक्ष के […]

विज्ञापन

छपरा(कोर्ट) : गुजरात के उद्योगपति हनीफ हिंगोरा के पुत्र सोहैल के अपहरण मामले में बचाव पक्ष द्वारा दूसरे दिन भी प्रतिपरीक्षण जारी रहा. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अशोक कुमार गुप्ता के न्यायालय में चल रहे हिंगोरा मामले में साक्ष्य के लिए प्रस्तुत हुए सीआइडी के इंस्पेक्टर आर के ब्रह्मचारी का बचाव पक्ष के तीन अधिवक्ताओं द्वारा प्रतिपरीक्षण किया गया.

अधिवक्ता मनोज कुमार पांडेय ने मामले में आरोपित बनाये गये संदीप कुमार, गणेश मुंडा और पंकज कुमार मोती की ओर से तो अधिवक्ता द्वय भुनेश्वर शर्मा और बीरेश चौबे ने आरोपित बनाये गये पुलिस अवर निरीक्षक नागमणी सिंह, रामप्रकाश, गौतम कुमार कक्कू ,सबल किशोर सिंह और रवीश कुमार की ओर से प्रतिपरीक्षण किया. समयाभाव के कारण प्रतिपरीक्षण पूरा नहीं हो सका, इस वजह से न्यायाधीश ने 14 जुलाई की तिथि निर्धारित की है.

प्रतिपरीक्षण के वक्त एपीपी रामनारायण प्रसाद तथा सभी आरोपित न्यायालय में उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन