ट्रेनों में भीख मांगने वाले जायेंगे जेल

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन तथा चलती ट्रेनों में भीख मांगने वालों की अब खैर नहीं होगी. ट्रेनों तथा स्टेशन परिसर में भीख मांगते पकड़े जाने पर जेल भेजा जायेगा. वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आर के शर्मा के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेनों और स्टेशन परिसर में भीख मांगने वालों के […]
छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन तथा चलती ट्रेनों में भीख मांगने वालों की अब खैर नहीं होगी. ट्रेनों तथा स्टेशन परिसर में भीख मांगते पकड़े जाने पर जेल भेजा जायेगा. वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आर के शर्मा के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेनों और स्टेशन परिसर में भीख मांगने वालों के खिलाफ रविवार को अभियान चलाया. इस दौरान दो महिला भिखारियों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया. रेलवे प्रशासन ने निर्देश दिया है कि ट्रेनों तथा स्टेशन परिसर में गीत गाकर, झाड़ू लगाकर तथा गरीबी की दुहाई देकर बीमारी व शादी के नाम पर भीख मांगने वालों के खिलाफ व्यापक रूप से जांच अभियान चलाये और भीख मांगने वालों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




