शहर में दिनदहाड़े युवक को चाकू मार किया घायल

Updated at : 29 Jun 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में दिनदहाड़े युवक  को चाकू मार किया घायल

छपरा(सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्यामचक पेट्रोल पंप के पास चाकू मारकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना बुधवार दिन के करीब नौ बजे की है. घायल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. युवक को छह- सात जगहों पर चाकू […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्यामचक पेट्रोल पंप के पास चाकू मारकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना बुधवार दिन के करीब नौ बजे की है. घायल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. युवक को छह- सात जगहों पर चाकू मारा गया है. घायल युवक बच्चा चौधरी के पुत्र उमेश कुमार बताया जाता है. घायल के बयान पर भगवान बाजार थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

घायल युवक के परिजनों ने बताया कि घर के नजदीक पेड़ पर रस्सी का झूला लगाया गया था और उमेश झूला झूल रहा था. इसी दौरान पड़ोस के ही युवकों से हुए विवाद में चाकू मारकर घायल कर दिया गया. चाकू मारने वाले युवक घटना के बाद से फरार हैं. पुलिस इसकी जांच कर रही है और चाकू मारने वाले युवकों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना का कारण झूला झूलने का विवाद है. घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन