चोरी की घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने थाने को घेरा

Updated at : 24 Jun 2017 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी की घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने थाने को घेरा

दरियापुर : थाना के सामने मोबाइल दुकान में चोरी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने परसा सितलपुर सड़क मार्ग को घंटों जाम कर दिया. जिससे सैकड़ो वाहन दोनों ओर से खड़ी हो गयी. जानकारी के अनुसार थाना के सामने पटेल मोबाइल दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के पीछे से सेंध मारकर दर्जनो महंगी […]

विज्ञापन

दरियापुर : थाना के सामने मोबाइल दुकान में चोरी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने परसा सितलपुर सड़क मार्ग को घंटों जाम कर दिया. जिससे सैकड़ो वाहन दोनों ओर से खड़ी हो गयी. जानकारी के अनुसार थाना के सामने पटेल मोबाइल दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के पीछे से सेंध मारकर दर्जनो महंगी मोबाइल सेट,मररम्मत के लिए आयी पुरानी मोबाइल सेट और 5 हजार रुपया नकद सहित लाखों रुपये की चोरी कर ली गयी.

शुक्रवार के सुबह दुकानदार रजनीकांत दुकान खोले तो देखा कि दुकान अस्त-व्यस्त है. इस पर पड़ोस में अपने पिता रंजय सिंह के दवा दुकान पर जाकर चोरी की घटना बताया. इस पर थाना के समीप के सभी दुकानदार एकजुट होकर इस बात से नाराज थे .

कि थाना के सामने चोरी हो गयी और पुलिस को भनक तक नहीं लगी. इस बात से रंज होकर ग्रामीण रोड जाम कर दिया. लेकिन इस घटना को सुन कर सोनपुर पुलिस निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने मोबाइल दुकान का जांच किया इसी बीच सुरेंद्र पटेल,पप्पू सिंह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष तरुण तिवारी ने आक्रोशित लोगों को जाम हटाने का काफी अनुरोध किया. लेकिन बात नही बनी तो पुनः सोनपुर पुलिस निरीक्षक ने चोर को एक सप्ताह के अंदर में पकड़ने के आश्वासन पर जाम हटाया. थाना के पड़ोस में स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में भी तीन माह पूर्व चोरी की घटना हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन