Saran News : दिल्ली में आयोजित होगी बीएलओ की राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग, सारण के 10 प्रतिनिधि होंगे शामिल

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : दिल्ली में आयोजित होगी बीएलओ की राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग, सारण के 10 प्रतिनिधि होंगे शामिल

Saran News : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 30 अप्रैल व एक मई को देशभर के चयनित बूथ लेवल अधिकारियों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

छपरा. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 30 अप्रैल व एक मई को देशभर के चयनित बूथ लेवल अधिकारियों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम इंडिया इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट, नयी दिल्ली में होगा. इस प्रशिक्षण में सारण जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक बीएलओ प्रतिनिधि के रूप में दिल्ली रवाना हो रहे हैं. प्रशिक्षण का उद्देश्य चुनाव कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और बेहतर बनाना है.

यह बूथ लेवल अधिकारी ट्रेनिंग लेने जायेंगे दिल्ली

113-एकमा: राजू कुमार राम, 114-मांझी: मनीष कुमार सिंह, 115-बनियापुर: राजू कुमार प्रसाद, 116-तरैया: मिथिलेश यादव, 117-मढ़ौरा: मसूदुल हसन अंसारी, 118-छपरा: काशीनाथ रॉय, 119-गड़खा: संजय कुमार राम, 120-अमनौर: मोहम्मद गुलज़ार अंसारी, 121-परसा: संतोष कुमार शर्मा, 122-सोनपुर: रविरंजन कुमार

राजनीतिक दलों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी. बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार दो मई से जिले में इवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच शुरू की जायेगी. सारण जिले में कुल 6210 बैलट यूनिट, 4993 कंट्रोल यूनिट, 6134 वीवीपैट मशीनें उपलब्ध हैं. इनकी जांच रोजाना सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक की जायेगी. पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से संपन्न होगी. सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अपने प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है.

मतदाता सूची में 31.23 लाख से अधिक मतदाता दर्ज

सात जनवरी 2025 को प्रकाशित अद्यतन मतदाता सूची के अनुसार, सारण जिले में कुल 3,123,599 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 16,16,474 और महिला मतदाता 15,07,111 इसके अलावा अन्य मतदाता 14 हैं. इस बार लिंगानुपात बढ़कर 932 हो गया है, जो पहले 912 था. 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 39,195 नए मतदाता सूची में शामिल हुए हैं. वर्ष 2025 के लिए मतदाता पंजीकरण के लिए एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर को अर्हता तिथि निर्धारित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन